विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp पर Delete हुए Messages वापस पढ़े जा सकते हैं या नहीं? जानिए क्या है सच

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:00 PM (IST)

व्हाट्सएप पर 'Delete for Everyone' किए गए मैसेज को सीधे रिकवर करने का कोई आधिकारिक तरीका नहीं है। हालांकि, कुछ ...और पढ़ें

WhatsApp पर Delete हुए Messages वापस पढ़े जा सकते हैं या नहीं? जानिए क्या है सच

WhatsApp पर Delete हुए Messages वापस पढ़े जा सकते हैं या नहीं? जानिए क्या है सच


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज WhatsApp हमारी डेली चैट्स का अहम हिस्सा बन गया है। कई बार ऐसा होता है कि कोई शख्स मैसेज भेजने के कुछ टाइम बाद उसे 'Delete for Everyone' कर देता है। जिसके बाद आपकी चैट में सिर्फ 'This message was deleted' का मैसेज लिखा दिखाई देता है और अब आपके मन में ये सवाल परेशान करने लगता है कि आखिर उस डिलीट किए गए मैसेज को दोबारा रीड किया जा सकता है या नहीं। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

रिकवर करने का नहीं है कोई ऑप्शन

दरअसल, WhatsApp में ऑफिसियल तौर पर ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे 'Delete for Everyone' वाले मैसेज को सीधे वापस रीड किया जा सके। इसका मतलब है कि अगर भेजने वाले ने मैसेज सभी के लिए डिलीट किए हैं, तो WhatsApp चैट के अंदर उसे रिकवर करने का कोई सीधा ऑप्शन नहीं है। हालांकि, कुछ कंडीशन में डिलीट होने से पहले मैसेज का कंटेंट रीड किया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर अगर मैसेज आपके फोन की नोटिफिकेशन हिस्ट्री में सेव हो गया था, तो कुछ Android फोन में उसका टेक्स्ट नोटिफिकेशन हिस्ट्री के जरिए शो हो सकता है, लेकिन ये सुविधा हर डिवाइस में उपलब्ध नहीं होती और ये सिर्फ उन मैसेज पर काम कर सकती है जिनका नोटिफिकेशन पहले रिकॉर्ड हो गया हो।

थर्ड-पार्टी एप्स में सुविधा

इसके अलावा आप आज कई थर्ड-पार्टी एप्स का इस्तेमाल करके भी डिलीट किए गए WhatsApp मैसेज रीड कर सकते हैं। ऐसे एप्स आमतौर पर फोन के नोटिफिकेशन को रीड करके उन्हें सेव कर लेते हैं। हालांकि इस तरह के एप्स का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतना काफी जरूरी है, क्योंकि इन्हें नोटिफिकेशन और अन्य सेंसिटिव इनफार्मेशन की परमिशन देनी पड़ सकती है।

इससे आपकी प्राइवेसी और डेटा खतरे में पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर आपने अपनी WhatsApp चैट का पुराना बैकअप तैयार किया हुआ है, तो कुछ केस में बैकअप रीस्टोर करने पर पुराने मैसेज वापस आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Samsung का नया बजट फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स