Samsung का नया बजट फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स
सैमसंग ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट फोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Helio G99+ चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं।

Samsung का नया बजट फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कंपनी ने Samsung Galaxy A07s के नाम से पेश किया है। ये नया सैमसंग स्मार्टफोन अब कंपनी की वेबसाइट पर तीन कलर ऑप्शन और दो RAM स्टोरेज वैरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इस नए वाले सैमसंग फोन में MediaTek Helio G सीरीज चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Samsung Galaxy A07s की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A07s के बेस वेरिएंट की कीमत JOD 119 यानी लगभग 16,000 रुपये है जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। जबकि फोन के टॉप-एंड 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत JOD 149 यानी लगभग 20,000 रुपये है। डिवाइस अभी जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को आप ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A07s के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16.7 मिलियन कलर्स मिल रहे हैं। फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग ऑफर करता है।
डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99+ चिपसेट है, जिसमें 2.0GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर मिल रही हैं, जो 2.2GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड दे सकती है। डिवाइस में 4GB RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज है।
Samsung Galaxy A07s के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस नए सैमसंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 2-मेगापिक्सल (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी मौजूद है।
सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल (f/2.0) का कैमरा दिया गया है। डिवाइस 30 fps तक 1080p वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
