विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Moto X Play के लिए उपलब्‍ध है एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 06 Jan 2016 10:50 AM (IST)

Moto G3 के बाद मोटोरोला के दूसरे डिवाइस Moto X Play को भी भारत में एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट मिल रहा है, यदि आपके पास यह फोन है तो अपडेट सेटिंग्‍स चेक करें...

News Article Hero Image

कुछ दिनों पहले Moto G3 के लिए एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट के रिलीज होने की खबर आयी थी। अब यह पुष्टि है कि दूसरा मोटोरोला डिवाइस Moto X Play को भी लेटेस्ट एंड्रायड मिल रहा है। अब भारत में Moto X Play के लिए मार्शमैलो अपडेट हाजिर है। यदि आपके पास यह फोन है तो अपडेट सेटिंग्स चेक करें।

15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का पावर बैकअप देगा मोटोरोला का यह फोन

मार्शमैलो अपडेट के रिलीज होने के कुछ महीनों बाद भी काफी कम फोंस को यह अपडेट मिला है, जिनमें Nexus फोंस, HTC One A9 और कुछ अन्य डिवाइसेज शामिल हैं। अधिकांश एंड्रायड फोंस अभी भी लॉलीपॉप का उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला के Moto G Turbo व पुराने लेकिन लोकप्रिय फोंस जैसे 2nd generation Moto G और Moto X को यह अपडेट मिलेगा।

भारत में Motorola Moto G (3rd gen) को एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट

Motorola का Moto X Play मिड रेंज फोन है जिसकी कीमत 18,000 रुपये है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रगन 615 प्रोसेसर व 2GB RAM लगा है। इसमें 5.5 इंच का बड़ा स्क्रीन व फुलHD रेजयोलूशन है। 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे वाले इस फोन की बॉडी वाटरप्रूफ है।