विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में Motorola Moto G (3rd gen) को एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट

By Monika minalEdited By:
Updated: Mon, 04 Jan 2016 01:48 PM (IST)

Motorola इंडिया ने अपने Twitter हैंडल के जरिए नये वर्ष के अवसर पर अपने Moto G (3rd Gen.) के लिए नये अपडेट ‘एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो’ की घोषणा की है।

News Article Hero Image

Motorola की ओर से नये साल के अवसर पर भारत में Moto G3 यूजर्स को उपहार के रूप में एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो अपडेट मिलेगा।

Motorola इंडिया ने अपने Twitter अकाउंट के जरिए घोषणा किया, ‘Moto G (3rd Gen.) के लिए कुछ नया और अद्भुत है- ‘एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो!’

हालांकि इस अपडेट के रिलीज की निश्चित तारीख नहीं दी गयी है। Moto G सीरीज का थर्ड जेनरेशन फोन को अब एंड्रायड 5.1.1 (लॉलीपॉप) से एंड्रायड 6.0 में अपग्रेड किया जाएगा। 2 GB का यह अपडेट- टैप पर गूगल नाउ और वॉल्यूम कंट्रोल के साथ बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ‘Doze Mode’ जैसे फीचर्स लाएगा और ‘Migrate’ व ‘Assist’ एप्स को रिमूव करेगा।

15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का पावर बैकअप देगा मोटोरोला का यह फोन

अपडेट के लिए ऐसे करें चेक:

सामान्य तौर पर फोन आपको नोटिफाइ करेगा। लेकिन यदि किसी को नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो अपडेट के लिए मैनुअली चेक कर सकता है, इसके लिए Settings > About Phone > System Update में जाना होगा।

5-इंव के HD डिस्प्ले के साथ आने वाले Moto G में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की एक परत है। इसमें एंड्रायड 5.1.1 OS के साथ अन्य मोटोरोला फीचर्स जैसे Moto Display, Quick Capture व Chop Twice है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 SoC के साथ 1.4GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसमें 8GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1GB का रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 2GB का रैम लगा है।

Moto X Style: Motorola का बेहतरीन डिवाइस, लेकिन काफी महंगा

कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर व 5MP का फ्रंट कैमरा है। Moto G में डुअल सिम कंफिगुरेशन है और यह 4G SIM कार्ड्स को भी सपोर्ट करेगा साथ ही इसमें 2,470mAh की बैटरी लगी है।