Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिप और QR कोड वाली स्मार्ट RC अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे फोन-लैपटॉप से हो जाएगा काम

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से पुराने कागजी RC फॉर्मेट को बंद कर दिया गया है, अब वाहनों के लिए चिप और QR कोड वाले स्मार्ट RC कार्ड जारी किए जाएंगे। पुरान ...और पढ़ें

    चिप और QR कोड वाली स्मार्ट RC अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे फोन-लैपटॉप से हो जाएगा काम

    चिप और QR कोड वाली स्मार्ट RC अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे फोन-लैपटॉप से हो जाएगा काम  

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से स्मार्ट RC कार्ड लागू।

    2. चिप और QR कोड से लैस, ATM कार्ड जैसा डिजाइन।

    3. पुराने वाहन मालिक भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में व्हीकल ओनर्स के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, इस महीने 1 अगस्त से राज्य में पुराने कागज वाले RC फॉर्मेट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब नए व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कार्ड के रूप में जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि ये कार्ड देखने में ATM या क्रेडिट कार्ड जैसा होगा। इसका मतलब है कि आप इसे आसानी से पर्स या वॉलेट में रख सकते हैं।

    इतना ही नहीं ये नई RC सिर्फ नए वाहन खरीदने वालों तक सीमित नहीं रहेगी। अगर आपके पास पहले से कोई व्हीकल है और आपके पास अभी भी कागज वाली RC मौजूद है, तो आप भी इसे स्मार्ट कार्ड में बदलने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए व्हीकल ओनर को Vahan Portal की मदद लेनी होगी। चलिए पहले जानते हैं कि इस नई स्मार्ट RC में क्या खास है...

    नई स्मार्ट RC में क्या खास?

    दरअसल नई स्मार्ट RC को पुराने कागजी डॉक्यूमेंट की तुलना में ज्यादा सेफ और सुविधाजनक बनाया गया है। इतना ही नहीं RC पर इलेक्ट्रॉनिक चिप और QR कोड भी मिल रहा है। चिप में वाहन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स डिजिटल रूप में सुरक्षित हैं।

    इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, फ्यूल टाइप और वाहन मालिक से जुड़ी डिटेल्स शामिल होंगी। कार्ड का छोटा और मजबूत डिजाइन इसे रोजाना साथ लेकर चलना आसान बना देगा। कागज की तरह इसके फटने या पानी से खराब होने की दिक्कत भी लगभग खत्म हो जाएगी।

    खबरें और भी

    QR कोड से मिलेगी इंस्टेंट जानकारी

    स्मार्ट RC में मौजूद QR कोड का यूज व्हीकल की डिटेल्स को जल्दी से वेरिफाई करने के लिए किया जा सकता है। चेकिंग के दौरान संबंधित अधिकारी QR कोड स्कैन करके व्हीकल से जुड़ी डिटेल्स इंस्टेंट देख सकता है।

    घर बैठे कैसे करें स्मार्ट RC के लिए अप्लाई?

    • सबसे पहले फोन या लैपटॉप से Vahan Portal पर जाएं और उत्तर प्रदेश सेलेक्ट करें।
    • इसके बाद अपने वाहन से संबंधित RTO की डिटेल्स सेलेक्ट करके RC से जुड़ी सर्विस वाले सेक्शन में जाएं।
    • यहां उपलब्ध ऑप्शंस में Smart Card/RC से संबंधित सर्विस को सेलेक्ट करें।
    • अब वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य डिटेल्स एंटर करें।
    • पोर्टल पर दिखाई जा रही डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
    • इसके बाद लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें।
    • अप्लाई करने का प्रोसेस पूरा करने के बाद पोर्टल पर निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। इसके लिए उपलब्ध डिजिटल पेमेंट ऑप्शंस यूज करें। पेमेंट सफल होने के बाद रसीद और आवेदन से जुड़े डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

    यह भी पढ़ें- Amazon सेल: OnePlus के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले