विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईफोन के लॉक स्क्रीन पर ऐसे जोड़ सकते हैं विजेट, इस तरीके से आसान हो जाएगा काम

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Updated: Thu, 29 Dec 2022 10:19 AM (IST)

स्मार्टफोन हमारी लाइफ का जरूरी हिस्सा है। भारत में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स है जिसमें ऐपल प्रमुख स्मार्टफोन में आता है। इसमें कई सुविधाएं है जिसमें से लॉक स्क्रीन में विजेट जोड़ना एक है। आइये जानते हैं कि आप विजेट को कैसे सेट कर सकते हैं।

Process to add widgets in lock Screen of Apple
Process to add widgets in lock Screen of Apple

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में लाखो लोग आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। कपनी भी अपने यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए हर साल नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करता है। इसके अलावा नई iOS अपडेट से फीचर्स को अपग्रेड करता और जोड़ता रहता है। जैसा कि हम जानते है कि हाल ही में Apple ने iOS 16 जारी किया है, जिसने लॉक स्क्रीन में कई बड़े बदलाव किए। इन बदलावों में नई आईफोन लॉक स्क्रीन आपको बैंकग्राउंड को कस्टमाइज करने, फोंट और कलर बदलने और स्क्रीन पर नए विजेट जोड़ना शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि आप विजेट को लॉक स्क्रीन में कैसे जोड़ सकते हैं।

क्या है iPhone लॉक स्क्रीन विजेट

ये विजेट iPhone यूजर्स को होम और लॉक स्क्रीन पर जानकारी को जल्दी से एक्सेस करने की अनुमति देते हैं। यूजर टुडे व्यू से ज्यादा विजेट्स को एक्सेस करने के लिए होम स्क्रीन या लॉक स्क्रीन से दाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं। iPhone लॉक स्क्रीन पर, iOS 16 दो प्रकार के विजेट आकार- सर्कुलर और रेक्टेंगुलर का विकल्प देता है। यह टाइम डिस्प्ले के नीचे स्थित होता हैं और एक इनलाइन विजेट, जो टाइम के ऊपर एक बार के रूप में दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें - फिल्मों के हैं शौकीन तो Paytm देगा अपकमिंग मूवीज की पूरी जानकारी, बस करना होगा ये काम

iOS 16.2 अपडेट है जरुरी

बता दें कि इसके लिए आपके सबसे पहले अपने iPhone पर iOS 16.2 अपडेट कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें। बता दें कि iOS 16.2 Apple भारत में iPhone यूजर्स के लिए 5G सपोर्ट जोड़ता है। Apple ने iOS 16.3 और iPadOS 16.3 के लिए पहला पब्लिक बीटा रिलीज किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

अपने iPhone की लॉक स्क्रीन में ऐसे जोड़े विजेट

iOS 16 के साथ, आप वर्तमान तापमान, हवा की गुणवत्ता, बैटरी प्रतिशत, या अपकमिंग इवेंट जैसी जानकारी को तुरंत देखने के लिए अपनी लॉक स्क्रीन पर विजेट जोड़ सकते हैं। यूजर आपके iPhone की लॉक स्क्रीन में विजेट जोड़ने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले लॉक स्क्रीन को टच करें और इसे तब तक दबाए रखें जब तक कि कस्टमाइज बटन दिखाई न दे।
  • फिर, कस्टमाइज बटन पर टैप करें।
  • यहां वे विजेट देखने के लिए टाइम के ऊपर या नीचे बॉक्स पर टैप करें, जिन्हें आप अपनी लॉक स्क्रीन में जोड़ सकते हैं।

  • आप विजेट्स को ड्रैग या टैप करके जोड़ सकते हैं।
  • इसके बाद Done बटन दबाएं।
  • इसके अलावा आप विजेट को रिमूव भी कर सकते हैं।

टुडे व्यू में कैसे जोड़े विजेट्स

आप अपने iPhone पर टुडे व्यू को एक्सेस करने के लिए दाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं। लॉक स्क्रीन की तरह ही, आप अपने टुडे व्यू में विजेट जोड़ सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप ऐसा कर सकते हैं।

  • टुडे व्यू में, एक विजेट या एक खाली जगह को तब तक दबाकर रखें जब तक कि ऐप्स हिल न जाएं।
  • अब ऊपरी-बाएं कोने में उपलब्ध ऐड बटन (ग्रे प्लस आइकन) पर टैप करें।

  • नीचे दी गई लिस्ट में से एक विजेट चुनें, फिर तीन आकारों में से एक चुनें।
  • अब Add Widget ऑप्शन पर टैप करें और फिर Done बटन को टैप करें।

बता दें कि आपके द्वारा अपने iPhone की लॉक स्क्रीन में विजेट जोड़ने के बाद, Google सहित अपने पसंदीदा ऐप्स से उपलब्ध कई थर्ड-पार्टी विजेट को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें आप मौसम, कैलेंडर जैसे इन-बिल्ट Apple विजेट जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Elon Musk जल्द लाएंगे नई ट्विटर पॉलिसी, कहा साइंस को फॉलो करेगी और सवाल भी उठाएगी