विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk जल्द लाएंगे नई ट्विटर पॉलिसी, कहा साइंस को फॉलो करेगी और सवाल भी उठाएगी

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Updated: Thu, 29 Dec 2022 09:32 AM (IST)

Twitter के CEO एलन मस्क ने बताया कि इसकी नई पॉलिसी विज्ञान को फॉलो करेगी। इतना ही अरबपति का यह भी कहना है कि यह विज्ञान पर सवाल भी उठाएगी। आइये यहां जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

Twitter soon to get its new policy that follow science
Twitter soon to get its new policy that follow science

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्विटर दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस साल अक्टूबर में मस्क की 44 बिलियन डॉलर डील के बाद ये माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म काफी बदल गया है। इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा ट्विटर ब्लू को भी एक नया रुप मिला है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए Elon Musk ने अपने यूजर्स के लिए नई ट्विटर पॉलिसी लाने की संभावना जताई है। ऐसा हम नहीं कह रहे मस्क ने अपने ट्विटर पोस्ट में इसके संकेत दिए है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

ट्विटर पर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर बात करते हुए, एलोन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि नई ट्विटर पॉलिसी न केवल विज्ञान का पालन करेगी बल्कि विज्ञान पर सवाल भी उठाएगी। मस्क ने ट्वीट किया कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करना है, जिसमें आवश्यक रूप से विज्ञान के तर्कपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।

इस पर एक फॉलोवर ने सवाल उठाया। जिसपर मस्क ने जबाव कोई भी जो कहता है कि उनकी आलोचना करना विज्ञान पर ही संदेह करना है, उसे एक वैज्ञानिक के रूप में नहीं माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें - फिर डाउन हुआ Twitter, यूजर्स को साइन इन करने में परेशानी, नहीं मिल रहे नोटिफिकेशन

योजना के बारे में नहीं है कोई विस्तृत जानकारी

बता दें कि अब तक कंपनी ने अपनी इस नई पॉलिसी के योजना का कोई और विवरण जारी नहीं किया है। जब से एलन मस्क ने ट्विटर के CEO के रूप में कार्यभार संभाला है, वह अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति के लिए सुर्खियों में रहे हैं।

जल्द ट्विटर का पद छोडेंगे मस्क

ट्विटर के CEO ने आखिरकार मतदान के बाद अपने पद से इस्तीफा देने के वादे के बारे में बात की है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एलोन मस्क ने ट्वीट किया कि जैसे ही मुझे कोई 'मूर्ख' (Foolish) मिलेगा जो काम ले सकेगा, मैं CEO के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा।

ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने सोमवार 19 दिसंबर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोल शुरू किया, जिसमें यूजर्स से पूछा गया कि क्या उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए। ट्विटर पर एलोन मस्क पोस्ट किया कि क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए? मैं इस पोल के परिणामों का पालन करूंगा।

यह भी पढ़ें -पोल ने तय किया Elon Musk का भविष्य, Twitter CEO के पद से जल्द देंगे इस्तीफा, कहा - सही उम्मीदवार की तलाश जारी