विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ₹1 के फर्क में बड़ा खेल! Airtel लाया नया ₹348 का प्रीपेड प्लान, ₹349 वाले से कितना है अलग?

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:00 PM (IST)

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया 348 रुपये वाला ...और पढ़ें

Airtel ने लॉन्च किया ₹348 का नया प्रीपेड प्लान। Photo- ChatGPT.

Airtel ने लॉन्च किया ₹348 का नया प्रीपेड प्लान। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel ने यूजर्स के लिए एक नया 348 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान हाल ही में जोड़ा गया है और ये शॉर्ट-टर्म सर्विस वैलिडिटी के साथ बेसिक डेटा बेनिफिट्स ऑफर करता है। इस प्रीपेड प्लान को सभी टेलीकॉम सर्कल्स में पेश किया गया है। कोई यूजर इस प्लान को संभवत: इसलिए चुन सकता है क्योंकि उसे शॉर्ट-टर्म में काफी ज्यादा डेटा चाहिए हो, लेकिन उसे 5G बेनिफिट की परवाह नहीं हो। दिलचस्प बात ये है कि यूजर्स के लिए 349 रुपये का प्रीपेड प्लान भी पहले से मौजूद है। 348 रुपये और 349 रुपये वाले प्लान एक-दूसरे से काफी अलग हैं। हम नीचे बात करेंगे कि दोनों प्लान्स की तुलना एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।

Bharti Airtel का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Bharti Airtel का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ बंडल किया गया एडिशनल बेनिफिट 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है। इसके अलावा इसमें Airtel Safe भी मिलता है, जो यूजर्स के लिए सेफ नेटवर्क एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। आखिर में, यूजर्स के लिए 30 दिनों तक फ्री Hellotunes की सुविधा भी उपलब्ध है।

Bharti Airtel 349 रुपये और 348 रुपये का प्रीपेड प्लान कैसे हैं अलग?

Bharti Airtel का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS, डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G के साथ आता है। इसमें 30 दिनों के लिए 300GB तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ 6 महीने तक फ्री Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी है। इस प्लान का डेली का खर्च 12.46 रुपये बैठता है और ये भी 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium बंडल करता है।

349 रुपये वाला प्लान देखने में ज्यादा बेहतर लगता है क्योंकि ये यूजर्स को 5G ऑफर करता है। हालांकि, अगर आप 4G डेटा पर ज्यादा निर्भर हैं क्योंकि 5G हर जगह उपलब्ध नहीं है, तो उस हिसाब से 348 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर है।

यह भी पढ़ें: 7000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर