7000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
ओप्पो अपनी नई Find X10 सीरीज को 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Find X10 ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो भारत में जल्द ही अपनी नई Find X10 सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिये इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये सीरीज अगले हफ्ते 22 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में आ रही है। इस सीरीज के तहत Oppo Find X10 Pro Max मॉडल के साथ स्टैंडर्ड Find X10 को पेश किया जा सकता है।
कंपनी ने कुछ दिन पहले ही चीन में इन डिवाइस को पेश किया था। इनके साथ ही कंपनी Oppo Pad mini टैबलेट और Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है। चलिए दोनों फोन्स के संभावित स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...
Oppo Find X10 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Find X10 में 6.59 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में लेटेस्ट ColorOS 17 सॉफ्टवेयर मिलने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए सामने की तरफ 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
भारत में इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम हो सकती है।
Oppo Find X10 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
मैक्स मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने वाला है। इसमें 2nm प्रोसेस पर बना प्रोसेसर भी होने की बात कही गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 200MP अल्ट्रावाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
भारत में इसकी कीमत 1.3 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
