1,000 रुपये से कम में चाहिए अच्छी ऑडियो क्वालिटी और लंबी बैटरी वाले ईयरबड्स? देखें ये 5 ऑप्शन्स
अगर इस फेस्टिव सीजन पर 1,000 रुपये से कम के बजट में एक अच्छे ईयरबड्स की तलाश में हैं। तो यहां देखें कुछ बेहतरीन डिवाइसेज की लिस्ट।

1,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए ईयरबड्स। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने लिए या गिफ्टिंग के लिए एक नए ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं। और आपका बजट अगर 1,000 रुपये से कम है। तो हम यहां आपको अलग-अलग कंपनियों के कुछ ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ईयरबड्स लंबी बैटरी और अच्छी साउंड क्वालिटी के दावे के साथ आते हैं। इस लिस्ट में boAt, Noise और Mivi जैसी कंपनियों के प्रोडक्टस लिस्टेड हैं।
boAt Airdopes Plus 222
बोट की इन ईयरबड्स को अभी Amazon से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन ईयरबड्स में आपको 60 घंटे तक की बैटरी, 13mm ड्राइवर्स और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Goboult K10
इस डिवाइस को कंपनी की वेबसाइट से ग्राहक अभी 899 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी, फास्ट पेयरिंग और चार्जिंग और 45ms लो-लेटेंसी जैसे फीचर्स ऑफर करते हैं।

HAMMER KO2 Sports TWS Earbuds
स्पोर्ट्स के लिए खासतौर पर बनाए गए इन ईयरबड्स को ग्राहक अमेजन से अभी 999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स सिक्योर फिट, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ब्लूटूथ 6.0 और 80 घंटे तक की बैटरी ऑफर करते हैं।

Mivi Superpods Claro
Flipakrt से ग्राहक इन ईयरबड्स को 999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स 35db क्वॉड माइक ANC, 65 घंटे तक की बैटरी, 13mm बेस ड्राइवर्स और ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी ऑफर जैसे फीचर्स करते हैं।

Noise Buds VS102 Elite
इन ईयरबड्स को फ्लिपकार्ट से 999 रुपये में ग्राहक खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, ENC के साथ क्वॉड माइक और 11mm ड्राइवर्स जैसे फीचर्स ऑफर करते हैं।

यह भी पढ़ें: 7000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
