Airtel का धमाकेदार प्लान! सिर्फ ₹12 रोज के खर्च पर 56 दिन के लिए पाएं अनलिमिटेड 5G और 2GB डेटा
Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 649 रुपये का एक बेहतरीन प्लान ऑफर करता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान ग्राहकों को क्या कुछ मिलता है। ...और पढ़ें

Airtel के 649 रुपये वाले प्लान की डिटेल यहां जानें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel ने भारत के ज्यादातर हिस्सों में अपनी 5G सर्विस को रोलआउट कर दी है। कंपनी पिछले कुछ क्वार्टर्स से 5G SA (Standalone) नेटवर्क भी रोलआउट कर रही है। हालांकि, 5G SA फिलहाल सिर्फ पोस्टपेड मोबाइल कस्टमर्स के लिए ही रिजर्व्ड है। अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं, तो आप सिर्फ 12 रोज के खर्च पर 5G NSA (Non-Standalone) सर्विसेज के साथ डेली 2GB 4G डेटा पा सकते हैं। यूजर को ये डेली कॉस्ट 56 दिनों के लिए देनी होगी। हम यहां Airtel के 649 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं। ये प्लान पूरे भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर आप बढ़िया वैलिडिटी वाला Airtel का बेस्ट वैल्यू 5G प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो ये आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
Bharti Airtel के 649 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स
Bharti Airtel भारत के हर टेलीकॉम सर्कल में 649 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। ये कस्टमर्स को 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा देता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट भी शामिल है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिनों की है, जिसका रोजाना का खर्च 12 रुपये से भी कम आता है। जैसा कि पहले भी बताया गया है, मिलने वाला अनलिमिटेड 5G असल में पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है, इसकी लिमिट हर 30 दिन पर 300GB सेट है। हालांकि, ध्यान दें कि ये यूजर को मिलने वाले 4G डेटा से बिल्कुल अलग है।
इसके अलावा, Airtel इस प्रीपेड प्लान के साथ 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी दे रहा है। यूजर्स के लिए इस सब्सक्रिप्शन की वैल्यू लगभग 4,000 रुपये है। इस प्लान में Safe Network फीचर भी शामिल है। यूजर्स को 30 दिनों के लिए एक ट्यून के लिए फ्री Hellotunes का एक्सेस भी मिलता है।
Airtel का 649 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भारत में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध 56 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे बेस्ट ऑप्शन्स में से एक है।
यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा, QWERTY की-बोर्ड और OLED डिस्प्ले के साथ आया Minimal Phone 2, चेक करें कीमत और खूबियां