यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लू लाइफ मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, 3700 एमएएच बैटरी है खासियत, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लू लाइफ मैक्स लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 118 डॉलर यानि करीब 8100 रुपये है

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लू लाइफ मैक्स लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 118 डॉलर यानि करीब 8100 रुपये है। यह फोन डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। यह फोन अमेरिका में कंपनी के आधिकारिक रिटेल पार्टनर अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
फोन की खासियत:
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ब्लू लाइफ मैक्स की बैटरी तीन दिन तक चल सकती है।

ब्लू लाइफ मैक्स के फीचर्स:
फोन में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 1जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, वाइ-फाइ डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

