विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस जिओ हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ जेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 02:00 PM (IST)

जेन मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन सिनेमैक्स क्लिक भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेन मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन सिनेमैक्स क्लिक भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 6,190 रुपये है। ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। यही नहीं, कंपनी फोन के साथ प्रोटेक्शन किट और पहले 6 महीने में एक बार के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। वहीं, इस फोन के साथ हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भी दिया जा रहा है।

क्या है हैप्पी न्यू ईयर ऑफर?

इस फोन के साथ रिलायंस जिओ का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर दिया जा रहा है। इसका तहत यूजर्स को 31 मार्च 2017 तक फ्री कॉलिंग, डाटा और मैसेज दिए जाएंगे।

जेन सिनेमैक्स क्लिक के फीचर्स:

फोन में 5.5 इंच का एचडी ऑनसेल डिस्पले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम से लैस है। इसमें 8जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। जेन सिनेमैक्स क्लिक एक मल्टी-लिंगुअल कीबोर्ड के साथ आता है, जो 20 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल हैं।