Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाएं या दाएं... घड़ी पहनने के लिए सही हाथ कौन सा है? तुरंत जानिए वास्तु के कड़े नियम

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 11:23 AM (IST)

    सनातन शास्त्रों के अनुसार, घड़ी को बाएं हाथ में पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि दाएं हाथ में पहनने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। टूटी या बंद घड़ी ...और पढ़ें

    किस हाथ में पहनें घड़ी? (Picture Credit- AI Generated)

    किस हाथ में पहनें घड़ी? (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. बाएं हाथ में घड़ी पहनना वास्तु अनुसार शुभ माना जाता है

    2. दाएं हाथ में घड़ी पहनने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है

    3. टूटी या बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, इससे बचें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्त्रों में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज के नियम के बारे में बताया गया है, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। व्यक्ति के जीवन में घड़ी का बेहद खास महत्व है। इसे सही हाथ में पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि गलत हाथ में घड़ी पहनने से जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

    इसलिए घड़ी को पहनने से पहले से सनातन शास्त्रों में वर्णित नियम के बारे में जरूर जान लें। अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर घड़ी को किस हाथ में पहनना शुभ माना जाता है। इसके बारे में शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घड़ी को किस हाथ में पहनना शुभ माना जाता है।

    किस हाथ में पहननी चाहिए

    सनातन शास्त्रों के अनुसार, घड़ी को बाएं हाथ में पहनना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दाएं हाथ में घड़ी को पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसका प्रभाव दैनिक दिनचर्या पर पड़ता है। साथ ही करियर में बाधा का सामान करना पड़ सकता है।

    Rules for wearing a watch (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    घड़ी का स्ट्रैप किस रंग का होना चाहिए?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथ में घड़ी पहनने के लिए गोल्डन या सिल्वर कलर का स्ट्रैप शुभ माना जाता है। अधिक चमकदार और बड़ी घड़ी को पहनने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत आकार और रंग की घड़ी को हाथ में पहनने से फैसले लेने की क्षमता में कमी देखने को मिलती है और जीवन में एकाग्रता की कमी होती है।

    खबरें और भी

    भूलकर भी न पहनें इस तरह की घड़ी

    हाथ में बंद या टूटी घड़ी नहीं पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बंद या टूटी घड़ी पहनने से जीवन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है और करियर में समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है और धन के मार्ग में बाधा आती है। इसलिए कहा जाता है कि भूलकर भी बंद या टूटी घड़ी भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए। वहीं, घर में भी बंद या टूटी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की गलती को करने से नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित होती है। साथ ही घर के सदस्यों की मानसिक शांति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- गलत दिशा में शू-रैक को रखने से हो सकते हैं कंगाल, जानिए सही दिशा और नियम

    यह भी पढ़ें- घर में स्टोर रूम के लिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ? कबाड़ रखने से पहले जान लें ये नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।