Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गलत दिशा में शू-रैक को रखने से हो सकते हैं कंगाल, जानिए सही दिशा और नियम

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:00 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शू-रैक की सही दिशा का विशेष महत्व है, गलत जगह रखने से आर्थिक तंगी और क्लेश हो सकता है। पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण य ...और पढ़ें

    शू-रैक के वास्तु नियम (Picture Credit- AI Generated)

    शू-रैक के वास्तु नियम (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में घर में शू-रैक रखने के नियम के बारे में बताया गया है। गलत दिशा में शू-रैक को रखने से परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

    जीवन में आर्थिक तंगी और क्लेश की समस्या आ सकती है। जूते-चप्पल बाहर से धूल-मिट्टी और नकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इसी वजह से इन्हें शू-रैक में रखना अधिक आवश्यक होता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि शू-रैक रखने की सही दिशा और इससे जुड़े नियम के बारे में।

    vastu tips for shoe rack (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    क्या है शू-रैक रखने की सही दिशा?

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शू-रैक को रखने के लिए पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में शू-रैक को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है।
    • इसके अलावा दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी शू-रैक को रखा जा सकता है।

    किन दिशाओं में न रखें शू-रैक?

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर और पूर्व दिशा में भूलकर भी शू-रैक नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इन दिशाओं को भगवान कुबेर और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इन दिशाओं में शू-रैक को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
    • इसके अलावा उत्तर-पूर्व में भी शू-रैक को रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में शू-रैक को रखने से घर के लोगों की तरक्की रुक जाती है। इसलिए शू-रैक को रखने से पहले से वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जान लें।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • शू-रैक का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शू-रैक का दरवाजा खुला रहने से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
    • मुख्य द्वार के ठीक सामने शू-रैक को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
    • शू-रैक को बेडरूम और किचन से दूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता है।
    • शू-रैक में जूते-चप्पल को सही से रखें। उल्टे या बिखरे जूते-चप्पल रखने से घर में विवाद बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- घर में स्टोर रूम के लिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ? कबाड़ रखने से पहले जान लें ये नियम

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कंगाल को भी करोड़पति बना देता है नया घर, बस खरीदते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।