घर में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, आसपास भी नहीं भटकेगी 'नेगेटिव एनर्जी'
घर में सुख-समृद्धि का वास बनाए रखने के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ...और पढ़ें

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
नकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं घर में पड़ी बेकार चीजें
बंद या खराब घड़ी को घर में रखना माना जाता है अशुभ
नेगेटिविटी दूर करने के लिए अपनाएं कुछ आसान वास्तु टिप्स
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम घर की साफ-सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ ऐसी बेकार चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिसका बुरा असर परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। ऐसे में जितना जल्दी हो सके आपको इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।
घर से हटाएं ये चीजें
- घर में कभी भी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुराने जूते-चप्पल या किसी भी तरह का कबाड़ इकट्ठा न होने दें। यह सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट पैदा करता है।
- वास्तु में बंद या खराब घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक बताया गया है। यह आपकी तरक्की को रोकते हैं। ऐसे में इन्हें या तो ठीक करवा लें या घर से हटा दें।
- घर के मंदिर या किसी भी जगह पर देवी-देवताओं की टूटी हुई या खंडित मूर्ति रखे से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ मानी गई हैं। इन मूर्तियों को सम्मानपूर्वक किसी बहती हुई जलधारा में विसर्जित कर देना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में टूटा या चटका हुआ कांच रखने से क्लेश और नकारात्मकता बढ़ती है। इसे तुरंत बदल देना चाहिए।
- हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना गया है, लेकिन सूखी हुई तुलसी नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में इसे गमले में लगा हुआ न छोड़ें। सूखे पौधे को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें और उसकी जगह पर एक नया और हरा-भरा तुलसी का पौधा लगाएं।
कर सकते हैं ये काम
- घर में पोछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक डालें, इससे नेगेटिविटी को दूर करने में मदद मिलती है।
- रोजाना सुबह-शाम घर में कपूर या धूप जलाएं।
- मेन गेट को हमेशा साफ रखें और स्वस्तिक या ॐ का चिन्ह लगाएं।
- घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) कोने को हमेशा साफ और हल्का रखें, यहां भारी सामान रखने से बचें।
- इस बात का ध्यान रखें कि घर जितना साफ-सुथरा और व्यवस्थित होगा उतनी ही अधिक पॉजिटिव एनर्जी घर में आएगी।
- घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आने दें, इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है।
- घर के मुख्य द्वार पर लौंग, कपूर और तेजपत्ता जलाकर उसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से बुरी नजर से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें - भूलकर भी इस दिशा में न रखें सिर, वरना घेर लेंगी बीमारियां; क्या है सोने का सही तरीका?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।