क्या आप भी अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश? ये नियम चमका देंगे आपका भाग्य
वैशाख माह में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन गृह प्रवेश करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ...और पढ़ें
-1776229336519_m.webp)
अक्षय तृतीया पर कैसे करें गृह प्रवेश? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) मनाई जाती है, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे शुभ और मांगलिक काम किए जाते हैं। इस खास अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
इस दिन गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास सदैव रहता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो इससे जुड़े नियम का पालन जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
अक्षय तृतीया 2026 डेट और टाइम (Akshaya Tritiya 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल (Kab Hai Akshaya Tritiya 2026) को मनाया जाएगा।
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत-19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का समापन- 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर
मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 08 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
अमृत काल- रात 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 52 मिनट तक
खबरें और भी
-1776229284114.jpg)
(AI Generated Image)
गृह प्रवेश के नियम
- गृह प्रवेश से पहले घर की साफ-सफाई जरूर करें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसके अलावा घर का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।
- घर के मेन गेट पर अशोक और आम के पत्तों का तोरण जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि गेट पर तोरण लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है। तोरण एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
- मेन गेट पर स्वास्तिक बनाएं। इसके अलावा आप रंगोली भी बना सकते हैं।
- गृह प्रवेश करते समय ध्यान रखें कि हाथ में कलश होना चाहिए। कलश में जल, आम के पत्ते और ऊपर नारियल रखें।
- साथ ही भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुल देवी-देवताओं की मूर्ति भी रखें।
- घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवग्रह पूजा करवाएं।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर ना खरीदें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से हो सकते हैं वंचित
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।