Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में बिछा कारपेट चमका सकता है आपकी किस्मत, बस ध्यान रखें वास्तु के ये आसान नियम

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:09 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार सही रंग, आकार और दिशा में बिछा कारपेट घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। जानें कारपेट से जुड़े वास्तु के कुछ बेहद जरूरी निय ...और पढ़ें

    घर में बिछे कारपेट की सही दिशा (AI-Generated Image)

    घर में बिछे कारपेट की सही दिशा (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर को सुंदर बनाने के लिए हम मार्केट से अक्सर कई अलग-अलग चीजें घर ले आते हैं। इनमें से एक कारपेट (कालीन) भी काफी पॉपुलर है। लेकिन, हर चीज का अपना एक वास्तु नियम है, जिसे कम लोग जानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कारपेट सिर्फ सजावट का सामान नहीं है, बल्कि इसका घर की सुख-शांति, समृद्धि और ऊर्जा पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। सही कालीन घर की दिशा, रंग और आकार की किस्मत चमका सकता है।

    लेकिन, अगर गलती से आपने अपने घर में गलत कारपेट बिछा दिया तो इसका अंजाम भी आपको भुगतना पड़ सकता है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी आ सकती है। इस आर्टिकल में जानेंगे कारपेट से जुड़े वास्तु के कुछ आसान नियम जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। 

    लिविंग रूम और पूजा घर

    लिविंग रूम (बैठक) घर का मुख्य हिस्सा है। यहां हमेशा आयताकार (Rectangular) या वर्गाकार (Square) कारपेट बिछाना चाहिए। इसे कमरे के बीचों-बीच बिछाना शुभ होता है, जो कि घर का ब्रह्म स्थान कहलाता है। यहां गोल कारपेट बिल्कुल न बिछाएं। इसके अलावा, पूजा घर में हमेशा ऊनी या सूती आसन का ही उपयोग करें। इसके लिए हल्का पीला, सफेद या हल्का नीला रंग सबसे अच्छा है। भड़कीले रंग न चुनें, क्योंकि हल्के और सात्विक रंग मन को शांति देते हैं।

    दिशा के अनुसार चुनें रंग

    वास्तु के अनुसार हर दिशा का अपना एक रंग होता है। उत्तर दिशा में हल्का हरा या नीला कारपेट करियर और धन लाभ में काफी मदद करता है। पूर्व दिशा में हल्का हरा रंग आपसी रिश्तों और सेहत को सुधारता है। पश्चिम दिशा के लिए सफेद या नीला कारपेट अच्छा माना गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में हल्का पीला या मटमैला रंग जीवन में स्थिरता लाता है। बहुत गहरे या काले रंगों के इस्तेमाल से बचें।

    खबरें और भी

    पायदान और साफ-सफाई

    घर के मेन गेट के ठीक अंदर एक साफ पायदान (डोरमैट) जरूर रखें। यह बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोकता है। एक बात का ध्यान रखें कि कारपेट इतना बड़ा न हो कि फर्श पूरी तरह छिप जाए। किनारों से फर्श का दिखना वास्तु के हिसाब से बहुत अच्छा होता है। कभी भी गंदा, फटा या पुराना कारपेट इस्तेमाल न करें। यह आर्थिक नुकसान और घर में अशांति का कारण बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर की कंगाली का कारण चकला-बेलन तो नहीं? जानिए वास्तु का यह सबसे बड़ा नियम

    यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर गलत दिशा में न करें शिव-पार्वती की स्थापना, तुरंत जान लें सही वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।