Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आपके घर की कंगाली का कारण चकला-बेलन तो नहीं? जानिए वास्तु का यह सबसे बड़ा नियम

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:58 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में चकला-बेलन से जुड़ी गलतियां घर में कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। इन वास्तु नियमों का पालन कर आप सुख-शांति औ ...और पढ़ें

    चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां न करें (Picture Credit- AI Generated)

    चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां न करें (Picture Credit- AI Generated) 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में रसोई घर को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।

    अगर आप घर में बरकत चाहते हैं, तो रसोई में प्रयोग होने वाले चकला-बेलन से जुड़ी गलतियों को भूलकर भी न करें। ऐसा माना जाता है कि चकला-बेलन का संबंध घर की सुख-शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि चकला-बेलन से जुड़ी कौन सी गलती करने से बचना चाहिए।

    चकला-बेलन से जुड़ी वास्तु की सावधानियां

    चकला-बेलन से आवाज आना- वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटी को बेलते समय चकला-बेलन से आवाज नहीं आनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चकला-बेलन से आवाज आने से घर में क्लेश की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    चकला उल्टा न रखें- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि चकला को भूलकर भी उल्टा न रखें। ऐसा माना जाता है कि चकला को उल्टा रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी समस्याएं आ सकती हैं। चकला को उल्टा रखना अशुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    गंदा न छोड़ें- चकला-बेलन को कभी भी गंदा न रखें। रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को धोकर और सुखाकर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चकला-बेलन को गंदा रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आती हैं।

    यह भी पढ़ें- सस्ते के चक्कर में घर न ले आएं क्लेश! इस्तेमाल किया हुआ सामान खरीदने से पहले जानें ये वास्तु नियम

    चकला-बेलन टूटा हुआ न हो- ऐसा माना जाता है कि रसोई में टूटा हुआ चकला-बेलन रखना अशुभ होता है। इससे घर में दरिद्रता का आगमन होता है और घर में अशांति का माहौल बनता है।

    चकला-बेलन किस दिशा में रखें- वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में चकला-बेलन को रखने के लिए दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। सही दिशा में चकला-बेलन रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सदैव सुख-शांति का वास होता है। हमेशा लकड़ी, पत्थर या मार्बल से बना चकला ही इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- वास्‍तु टिप्‍स: घर के मुख्‍य द्वार पर रोजाना रंगोली बनाने से दूर हो जाती हैं जीवन की ये 3 बड़ी परेशानियां

    यह भी पढ़ें- स्वास्तिक के दोनों ओर क्यों खींची जाती हैं 2 सीधी रेखाएं? जानें इसका धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।