सावन सोमवार के दिन घर में लगा लें ये चमत्कारी पौधे, रातोंरात चमकेगी किस्मत और दूर होगी हर समस्या
सावन सोमवार के दिन घर में कुछ विशेष पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। ...और पढ़ें
-1786868371749_m.webp)
किन पौधों को लगाने से चमकेगी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में महादेव की साधना करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और महादेव की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में बताया गया है कि सावन सोमवार के दिन घर में कुछ पौधों को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
साथ ही शिव जी प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन घर में कुछ विशेष पौधे लगाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी और आर्थिक तंगी की समस्या दूर होगी। आइए आपको बताते हैं कि सावन सोमवार के दिन किन पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है।
किन पौधों से चमकेगी किस्मत
बेलपत्र का पौधा- महादेव की पूजा में बेलपत्र का अधिक महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि जहां बेलपत्र का पौधा होता है, तो वहां पर शिव जी वास करते हैं। शिव जी पर बेलपत्र अर्पित करने भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसलिए सावन सोमवार के दिन उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बेलपत्र का पौधा जरूर लगाएं।
शमी का पौधा- भगवान शनिदेव और भगवान शिव को शमी का पौधा अधिक प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन सोमवार के दिन घर में शमी का पौधा लगाने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है और घर में बरकत आती है। शमी का पौधा दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सावन सोमवार पर भक्त क्यों नहीं धोते बाल? जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह
पारिजात का पौधा- धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान पारिजात के फूल उत्पन्न हुए थे। महादेव की पूजा में पारिजात के फूल को शामिल करने का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन घर में पारिजात का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और लोगों के बीच सदैव प्यार बना रहता है। इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर, पूर्व या ईशान कोण दिशा को उत्तम माना जाता है।
आक का पौधा- सावन सोमवार के दिन घर में आक का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं रखना चाहिए सावन सोमवार व्रत? अभी जान लें इससे जुड़े सही नियम
यह भी पढ़ें- करियर और बुद्धि में चाहिए उन्नति? सावन के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये 4 चीजें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
