Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे रत्न नहीं, घर में लगे ये साधारण पौधे दिलाएंगे आपको ग्रह दोष से राहत, बस जान लें सही दिशा

    Updated: Sat, 09 May 2026 10:19 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में सही दिशा में लगाने से ग्रह दोषों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    ग्रह दोष से मुक्ति के लिए घर में लगाएं ये पौधे (Picture Credit- AI Generated)

    ग्रह दोष से मुक्ति के लिए घर में लगाएं ये पौधे (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. शनि और राहु दोष शांत करने में शमी का पौधा प्रभावी

    2. तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मकता आती है

    3. सर्पगंधा, नीम, अपामार्ग भी ग्रह दोषों में हैं लाभकारी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष हो, तो उसे जीवन में संघर्ष, मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इन दोषों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

    शमी के पौधे से जुड़े नियम

    हिंदू धर्म में शमी का पौधा शनि और राहु के दोष को शांत करने के लिए बहुत ही प्रभावी माना गया है। ऐसे में आप घर के मुख्य द्वार के पास शमी का पौधा लगा सकते हैं। शनिवार को इस पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जरूरी जलाएं। वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा घर के बाहर, जैसे कि बालकनी, छत या गार्डन में लगाना चाहिए। इसे भूल से भी घर के अंदर न लगाएं।

    Shami Plant AI

    (Picture Credit- AI Generated)

    मिलेगी राहु-केतु के दोष से राहत

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। आप इसे घर के उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में लगा सकते हैं, जिससे घर से नकारात्मकता दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय प्रभावी भी बताए गए हैं, जिससे आप कई प्रकार के ग्रह दोष से राहत पा सकते हैं।

    तुलसी के पौधे में चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को दबाकर नियमित पूजा करनी चाहिए, इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही सुख-शांति के लिए रोजाना तुलसी की पूजा करें और शाम के समय घी का दीपक जलाएं।

    खबरें और भी

    ये पेड़-पौधे भी हैं लाभकारी

    वास्तु के अनुसार के अनुसार, सर्पगंधा का पौधा काल सर्पदोष से राहत के लिए अत्यंत चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार, पूर्व, उत्तर या दक्षिण-पूर्व में लगाना चाहिए। इससे राहु के नकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ सांपों का डर भी कम होता है।

    यदि घर में स्थान हो तो नीम का पेड़ लगाना शुभ माना गया है। इससे भी राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अपामार्ग का पौधा राहु के दोषों को कम करने और मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक माना जाता है।

    plants ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    धतूरा या बेलपत्र का पौधा 

    काल सर्प दोष से मुक्ति का सबसे बड़ा उपाय भगवान शिव की आराधना है। इसलिए, घर के आंगन में बेलपत्र या काले धतूरे का पौधा लगाकर नियमित रूप से उसे जल अर्पित करने से भगवान शिव और नाग देवता प्रसन्न होते हैं। इससे राहु और केतु के दोष से भी राहत मिलती है। इसे हमेशा घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में ही लगाना चाहिए।

    रखें ये सावधानियां

    • आपको इन पौधों को लगाने का लाभ तभी मिल सकता है, जब इन्हें सही दिशा में लगाएं।
    • पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है।
    • इसके साथ ही घर में सूखे या कांटेदार पौधे (गुलाब के अलावा) नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा बढ़ावा देने का काम करते हैं।
    • ये पौधे सूखने या मुरझाने नहीं चाहिए, क्योंकि घर में रखे सूखे पौधे राहु को और अधिक बलवान बना देते हैं।

    यह भी पढ़ें- अगर आपको मिल रहे हैं 5 संकेत, तो घर में हो सकता है भयंकर वास्तु दोष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।