शनिदेव पल भर में होंगे मेहरबान! घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, पढ़ें वास्तु टिप्स
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो घर में सुख-शांति लाता है और शनि दोष से मुक्ति दिलाता है। ...और पढ़ें

शमी का पौधा लगाने के नियम (AI Generated Image)
HighLights
शमी का पौधा शनिदेव से संबंधित माना जाता है।
इसे घर की दक्षिण या पूर्व दिशा में लगाएं।
शनिवार को शमी के पास दीपक जलाकर पूजा करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख और शांति का आगमन होता है। साथ ही परिवार सदस्यों को जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
इस पौधे का संबंध कर्मफल दाता शनिदेव से है। इसलिए इस पौधे के घर में होने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही शनिदेव की अपार कृपा बरसती है। इस पौधे को लगाने का शुभ फल तभी मिलेगा, जब इसे वास्तु के अनुसार लगाया जाए। चलिए जानते हैं कि घर की किस दिशा में लगाना चाहिए शमी का पौधा।

(AI Generated Image)
किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा?
अगर आप शमी का पौधा छत या बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसे दक्षिण दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को शनिदेव की मानी जाती है। इसके अलावा इस पौधे को पूर्व दिशा या ईशान दिशा में भी लगा सकते हैं।
इस दिन लगाना होता है शुभ
शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित है।
इन बातों का रखें ध्यान
- शमी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए इस पौधे के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके पास झाड़ू, जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप शमी का पौधा घर के मेन गेट पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह रखें कि घर से बाहर निकलते समय पौधा दाहिने हाथ की ओर हो।
- शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शाम को पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसती है।
- शमी के पौधे को तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। थोड़ी दूरी पर शमी का पौधा लगाएं।
- पौधे को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
- सोमवार के दिन पूजा-अर्चना करते समय शिव जी को शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- Money Plant Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, चंद दिनों में चमकेगा आपका भाग्य
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Manjari ke Upay: न करें मंजरी को फेंकने की गलती, पैसों की किल्लत से बचा सकते हैं इसके उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।