Vastu Tips: कहीं आप तो नहीं कर रहे घर के मंदिर में ये गलतियां, जरूर मानें वास्तु नियम, पूजा होगी सफल
सनातन धर्म में घर के मंदिर के लिए वास्तु शास्त्र का पालन महत्वपूर्ण है। इससे पूजा का पूर्ण फल मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ...और पढ़ें

Vastu Tips For Mandir: मंदिर में इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर के मंदिर में वास्तु शास्त्र के नियम पालन जरूर करना चाहिए। इससे जातक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। परिवार में सुख-शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मंदिर से जुड़े वास्तु टिप्स, जिनका पालन करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।
मंदिर के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?
ऐसा माना जाता है घर का मंदिर शुभ दिशा में होने से पूजा सफल होती है और परिवार के सदस्यों पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इसलिए मंदिर के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और काम में कोई बाधा नहीं आती है। एक बात का खास ध्यान रखें कि मंदिर को दक्षिण दिशा और बेडरूम में नहीं होना चाहिए और सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं होना चाहिए।
किस तरफ होना चाहिए आपका मुख?
वास्तु के अनुसार, पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
मंदिर में साफ-सफाई का रखें ध्यान
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। इसलिए मंदिर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। मंदिर में बासी फूल, सूखी मालाएं न रखें। इन चीजों को पवित्र नदी में बहा दें।
दीपक से जुड़े नियम
मंदिर में दीपक को प्रभु की प्रतिमा को सामने रखना चाहिए। इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इसके अलावा मंदिर में कलश को भगवान के दाहिने हाथ की तरफ रखना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
अक्सर लोग मंदिर में अपने पितरों की तस्वीर को रखते हैं, लेकिन इस तरह की गलती को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे जातक को वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर की दक्षिण दिशा को पितरों की मानी जाती है। इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए।
खबरें और भी
मंदिर में न रखें इस तरह की तस्वीर
मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं के उग्र रूप की तस्वीर को नहीं रखना चाहिए। जैसे- महादेव तांडव करते, हनुमान जी युद्ध करते हुए की प्रतिमा।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर आज ही लगाएं 4 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में आज ही स्थापित करें 5 शुभ मूर्तियां, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, चमकेगी तकदीर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।