विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर बेटी में होने चाहिए विदुर नीति के ये 4 गुण, ससुराल से लेकर मायके तक बढ़ता है माता-पिता का मान

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:37 AM (IST)

विदुर नीति के अनुसार, बेटियों में कुछ विशेष गुण होने चाहिए जो उन्हें ससुराल और मायके दोनों जगह सम्मान दिलाते ...और पढ़ें

बेटियों को श्रेष्ठ बनाते हैं विदुर नीति के ये गुण (Picture Credits- AI Images)

बेटियों को श्रेष्ठ बनाते हैं विदुर नीति के ये गुण (Picture Credits- AI Images) 

HighLights

  1. सास-ससुर और बड़ों का आदर करना सिखाती है विदुर नीति।

  2. सरल स्वभाव वाली बेटियां ससुराल में अधिक सम्मान पाती हैं।

  3. इंद्रियों पर नियंत्रण और ईमानदारी से कर्तव्य पालन करना।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विदुर नीति को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। महात्मा विदुर की प्रसिद्ध नीतियां आज के समय में भी लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती हैं और उन्हें सही राह दिखाती हैं, जिससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

महात्मा विदुर ने अपनी नीति में अच्छे संस्कार और आदर्श जीवन के रहस्यों के बारे में भी बताया है। विदुर नीति के अनुसार, जिन बेटियों में अच्छे संस्कार होते हैं, वे लड़कियां ससुराल में अपने माता-पिता का खूब नाम रोशन करती हैं और उनका सिर गर्व से ऊंचा करती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि महात्मा विदुर के द्वारा बताए गए वे कौन-से संस्कार हैं, जो हर बेटी में होने चाहिए, जिनकी वजह से समाज में उसे और उसके परिवार को मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सास-ससुर और बड़ों का सम्मान- महात्मा विदुर ने बताया है कि जो लड़की शादी के बाद अपने सास-ससुर का आदर करती है और अपने से बड़े लोगों को मान-सम्मान देती है, तो वह ससुराल में अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है। ऐसी बेटी को समाज में बहुत सम्मान मिलता है और जीवन में खूब तरक्की होती है। विदुर नीति के अनुसार, हर संतान को अपने से बड़ों का सम्मान जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ बदलाव देखने को मिलते हैं।

सरल स्वभाव- विदुर नीति के अनुसार, जिन बेटियों का स्वभाव सरल होता है, तो उन्हें ससुराल में अधिक सम्मान मिलता है और लोग उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। सरल स्वभा वाली लड़कियों के मन में किसी को लेकर कोई छल-कपट नहीं होता। इसलिए लोग उन पर आसानी से भरोसा करते हैं।

यह भी पढ़ें- आपका दोस्त सच्चा है या मतलबी? विदुर नीति के इन 5 गुणों से आज ही करें चेक

इंद्रियों को वश में रखना- जो लड़की अपनी इंद्रियों को काबू में कर लेती है, तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और वह अपने परिवार का खूब नाम रोशन करती है। इंद्रियों पर नियंत्रण रखने से एक श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है, जिससे समाज में उसकी एक अलग और सम्मानीय पहचान बनती है।

ईमानदारी- जो लड़कियां अपने हर कर्तव्य के प्रति ईमानदार होती हैं, उन्हें जीवन के सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। उनकी इसी ईमानदारी की वजह से उनके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं और उन्हें किसी भी काम में बड़ी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें- आपकी ये आदतें बन सकती हैं बर्बादी का कारण: विदुर नीति में बताया है क्रोध और घमंड के भयानक नुकसान

यह भी पढ़ें- विदुर नीति: भूलकर भी किसी को न बताएं अपने बारे में ये 5 बातें, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।