विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपकी ये आदतें बन सकती हैं बर्बादी का कारण: विदुर नीति में बताया है क्रोध और घमंड के भयानक नुकसान

Published: Mon, 17 Aug 2026 04:30 PM (IST)

विदुर नीति जीवन में सफलता और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, लेकिन कुछ गलतियाँ जीवन को नष्ट ...और पढ़ें

जीवन में करें इन चीजों का त्याग (Picture Credit: AI Generated)

जीवन में करें इन चीजों का त्याग (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. क्रोध से बचें, यह जीवन का सर्वनाश कर सकता है।

  2. अहंकार रिश्तों में दूरियां लाता है, मान-सम्मान घटाता है।

  3. लालच बुद्धि भ्रष्ट कर जीवन में अशांति लाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में विदुर नीति को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। विदुर नीति के द्वारा लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा मिलती है। विदुर नीति सिखाती है कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही कोई व्यक्ति स्थायी सुख प्राप्त कर सकता है।

लेकिन कुछ बड़ी गलतियों को करने से जीवन नष्ट हो सकता है और अपने द्वारा ही नुकसान कर बैठता है, जिसकी वजह से उसके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि विदुर नीति में ऐसी कौन सी गलतियों को बारे में बताया गया है, जिनको करने से जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

क्रोध- व्यक्ति को जीवन में भूलकर भी अधिक क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध के दौरान शांत रहने में ही फायदा है। कई लोग क्रोध में आकर कोई बड़ी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह उनके जीवन का सर्वनाश हो जाता है। इसलिए विदुर नीति में बताया गया है कि अत्यधिक क्रोध करने से बचना चाहिए।

अहंकार- व्यक्ति को कभी भी किसी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति में अहंकार आने से उसका जीवन अंधकार में चला जाता है। इसी वजह से वे अपने ही हाथों अपना नुकसान कर बैठता है। अहंकार की वजह से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। समाज में लोग उसका मान-सम्मान नहीं करते हैं।

लालच- इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी दूसरे की चीज का लालच नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि लालच करने की वजह से बुद्धि को भ्रष्ट हो जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति सही और गलत की पहचान नहीं कर पता है और मान-सम्मान कम होता है। साथ ही जीवन में अशांति बनी रहती है।

मित्रों का त्याग या धोखा- जो लोग जीवन में अपने मित्रों से हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं या फिर सच्चे मित्रों को धोखा देते हैं, तो ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी शांति और सुख नहीं आती है और समस्या के दौरान इन लोगों को अकेलेपन की कमी महसूस होती है। इसलिए विदुर नीति में कहा गया है कि कभी भी सच्चे मित्रों का त्याग या उनको धोखा नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- विदुर नीति: भूलकर भी किसी को न बताएं अपने बारे में ये 5 बातें, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें- आपका दोस्त सच्चा है या मतलबी? विदुर नीति के इन 5 गुणों से आज ही करें चेक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।