Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झाड़ू लगाने के दौरान न करें ये 5 गलतियां, जानें वास्तु के जरूरी नियम

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:42 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। आइए यहां झाड़ू लगाने का सही समय जानते हैं। ...और पढ़ें

    Jhadu Vastu Shastra: शाम के समय झाड़ू लगाना क्यों है अशुभ? Ai Generated Image

    Jhadu Vastu Shastra: शाम के समय झाड़ू लगाना क्यों है अशुभ? Ai Generated Image

    HighLights

    1. सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए

    2. झाड़ू को सही दिशा में रखना चाहिए

    3. झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान होता है और नियमों का पालन किया जाता है, वहां दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं करती। ऐसे में झाड़ू लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें, जो इस प्रकार हैं -

    jhadu lgane ka sahi niyam 1

    झाड़ू को कभी खड़ा न रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। खड़ी झाड़ू घर में क्लेश और तनाव का माहौल पैदा करती है। झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखना चाहिए। साथ ही, इसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की सीधी नजर इस पर न पड़े। जिस तरह हम अपने धन को छिपाकर रखते हैं, वैसे ही झाड़ू को भी छिपाकर रखना चाहिए।

    सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना

    शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय यानी सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही होती है। माना जाता है कि गोधूलि बेला में माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। अगर इस समय घर की सफाई की जाती है या कचरा बाहर फेंका जाता है, तो घर की लक्ष्मी भी बाहर चली जाती है। अगर किसी कारणवश झाड़ू लगानी पड़े, तो कचरे को घर से बाहर न फेंकें, उसे एक कोने में इकट्ठा कर दें और सुबह बाहर निकालें।

    झाड़ू पर पैर मारना

    झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस पर पैर मारना या इसे लांघना माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है। अगर गलती से झाड़ू पर पैर लग जाए, तो उसे तुरंत हाथ से छूकर माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा, कभी भी झाड़ू को लांघकर आगे न बढ़ें, यह घर में नकारात्मकता बढ़ाता है।

    खबरें और भी

    टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल

    अक्सर लोग पुरानी या टूटी हुई झाड़ू का उपयोग तब तक करते हैं, जब तक वह पूरी तरह समाप्त न हो जाए। वास्तु के अनुसार, टूटी हुई झाड़ू घर में वास्तु दोष पैदा करती है। इससे आर्थिक कामों में रुकावट आती है। शनिवार के दिन पुरानी झाड़ू को घर से हटाकर नई झाड़ू लाना सबसे शुभ माना जाता है।

    रसोई घर के पास झाड़ू न रखें

    रसोई घर या डाइनिंग एरिया में झाड़ू रखना सेहत और सौभाग्य दोनों के लिए हानिकारक है। माना जाता है कि इससे घर में अन्न-धन की कमी होती है और परिवार के सदस्यों की सेहत प्रभावित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- घर में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, आसपास भी नहीं भटकेगी 'नेगेटिव एनर्जी'

    यह भी पढ़ें- किचन में इंडक्शन रखने से पहले जान लें ये 4 वास्तु नियम, एक गलती छीन सकती है घर की सुख-शांति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।