सूर्य ग्रहण के बाद घर की निगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें? अपनाएं ये 5 अचूक तरीके
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के 5 आसान और सटीक उपाय। जानें कैसे लाएं घर में दोबारा सुख, शांति और सकारात्मकता। ...और पढ़ें

सूर्य ग्रहण के बाद कैसे लाएं पॉजिटिविटी? (AI-Generated Imag)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक नजरिए से चाहे जो भी माना जाए, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसका बहुत गहरा महत्व है। अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि ग्रहण के दौरान वातावरण में कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) पैदा होती है, जिसका सीधा असर हमारे घर और मन पर पड़ता है। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद सिर्फ नहाना ही काफी नहीं है, बल्कि घर की ऊर्जा को शुद्ध करना भी बहुत जरूरी है।
अगर आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि ग्रहण के बाद घर का माहौल कैसे हल्का और पॉजिटिव बनाया जाए, तो परेशान मत होइए। आज हम आपको 5 ऐसे बेहद आसान और घरेलू तरीके बता रहे हैं, जो घर की सारी निगेटिव एनर्जी को झट से बाहर कर देंगे।
1. गंगाजल का छिड़काव
हिंदू धर्म में गंगाजल को सबसे पवित्र माना गया है। ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद, एक साफ बर्तन में थोड़ा सा गंगाजल लें। अब आम या अशोक के पत्तों की मदद से इसे पूरे घर में छिड़कें। घर के मंदिर से लेकर बेडरूम और मेन गेट तक, कोई भी कोना न छोड़ें। इससे वातावरण की अशुद्धि तुरंत दूर हो जाती है।
2. सेंधा नमक के पानी का पोंछा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक में किसी भी तरह की नकारात्मकता को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। जब भी सूर्य ग्रहण खत्म हो, तो घर की सफाई करते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक (Sea Salt) जरूर मिला लें। इस पानी से पूरे घर में पोंछा लगाने से सारी भारी और निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।
खबरें और भी
3. कपूर, लौंग और लोबान जलाएं
ग्रहण के बाद घर के हर कमरे में कपूर और लौंग जलाकर घुमाएं। आप चाहें तो लोबान या गुग्गुल का धुआं भी कर सकते हैं। इसकी खुशबू न सिर्फ हवा में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करती है, बल्कि घर में एक बहुत ही शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा भर देती है।
4. शंख और घंटी की ध्वनि
आवाज का भी हमारे आस-पास की ऊर्जा पर बहुत असर होता है। घर के मंदिर की सफाई करने के बाद शंख जरूर बजाएं और घंटी की ध्वनि पूरे घर में गूंजने दें। ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि से निकलने वाली तरंगे घर की हर नकारात्मक तरंग को काटकर वहां पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती हैं।
5. ताजी हवा और धूप को अंदर आने दें
यह सबसे आसान और जरूरी काम है। ग्रहण के दौरान हम अक्सर खिड़की-दरवाजे बंद कर देते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। ताजी हवा और सूरज की रोशनी को घर के अंदर आने दें। इससे घर की घुटन और उदासी तुरंत दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण में क्यों नहीं छूनी चाहिए भगवान की मूर्ति? जानिए सूतक काल और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा रहस्य
यह भी पढ़ें- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, कई देशों में 6 मिनट 23 सेकंड तक दिन में छाएगा अंधेरा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।