विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को सूर्यदेव ही नहीं, इन 3 देवी-देवताओं की पूजा करना भी है शुभ, नोट कर लें सही विधि

Published: Fri, 28 Aug 2026 01:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 20 Sep 2026 08:31 AM (GMT+05:30)

रविवार का दिन सिर्फ सूर्य देव ही नहीं, बल्कि भगवान विष्णु, मां दुर्गा और बाबा भैरव की पूजा के लिए ...और पढ़ें

रविवार की पूजा विधि और मंत्र (AI-Generated Image)

रविवार की पूजा विधि और मंत्र (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन मुख्य रूप से सूर्य देव का होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस दिन सिर्फ सूर्य भगवान ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य देवी-देवताओं की पूजा करना भी बहुत फलदायी माना गया है?

वैसे तो रविवार का दिन सूर्यदेव को ही समर्पित है। लेकिन, इस दिन भगवान विष्णु, माता दुर्गा और बाबा काल भैरव की भी आराधना करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि रविवार के दिन किनकी और कैसे पूजा करनी चाहिए, ताकि आपको मनचाहा फल मिल सके।

1. सूर्य देव की पूजा से मिलेगी ऊर्जा

शास्त्रों में सूर्य देव को ऐसा देवता माना गया है जो हमें साक्षात दर्शन देते हैं। रविवार की सुबह जल्दी उठकर पहले नहा लें और हो सके तो लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में साफ पानी में गंगाजल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें। इससे आपके भीतर एक गजब की मानसिक और शारीरिक ऊर्जा आएगी और सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

2. भगवान विष्णु लाएंगे जीवन में खुशहाली

रविवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन नहा-धोकर उनके सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें पीले चंदन का तिलक लगाएं। पूजा करते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करें। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं।

3. मां दुर्गा की आराधना से दूर होंगे संकट

अगर आप जीवन में शांति और संकटों से छुटकारा चाहते हैं, तो रविवार को मां दुर्गा की पूजा जरूर करें। अपने घर के मंदिर में माता रानी के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें लाल वस्त्र, सिंदूर, लाल फूल, अक्षत (चावल), फल और मिठाई अर्पित करें। इसके साथ ही, माता के इस शक्तिशाली मंत्र का जप करें: 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते'। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है।

4. बाबा भैरव करेंगे हर बाधा दूर

बुरी शक्तियों और डर को दूर भगाने के लिए रविवार को भगवान भैरव की पूजा अचूक मानी जाती है। बाबा भैरव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें फूल, पान, काले तिल, उड़द की दाल और नारियल का तेल चढ़ाएं। धूप-कपूर जलाकर 'ॐ काल भैरवाय नमः' मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली हर तरह की रुकावटें और बाधाएं दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- रविवार की सुबह सूर्य देव के इस मंत्र का 11 बार करें जाप, कम हो सकता है सूर्य दोष

यह भी पढ़ें- सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में जरूर मिलाएं ये चीजें, घर में आएगी समृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।