विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रविवार की सुबह सूर्य देव के इस मंत्र का 11 बार करें जाप, कम हो सकता है सूर्य दोष

Published: Sat, 15 Aug 2026 08:53 PM (IST)

रविवार को सूर्य देव की पूजा और मंत्र जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है और सूर्य दोष कम होता है। स्नान ...और पढ़ें

रविवार को सूर्य देव की पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

रविवार को सूर्य देव की पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्‍त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता और प्रतिष्ठा का कारक माना गया है। कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर इसे सूर्य दोष से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार की सुबह सूर्य देव मंत्र जाप करने से सूर्य से जुड़े दोषों के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

एक ऐसे ही मंत्र के बारे में आपको बताते हैं, जिसे कम से कम 11 बार जपा जाए तो सूर्य दोष के पभाव कम होने लगते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।

सूर्य देव के इस मंत्र का करें जाप

रविवार की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देते समय "ॐ घृणिः सूर्याय नमः" या "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप किया जा सकता है। श्रद्धा से इस मंत्र का 11 बार जाप करना शुभ माना जाता है। आप अपनी इच्छानुसार 108 बार भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप नियमित करना चाहिए, यदि रोज न कर पाएं तो रविवार को तो इसे अवश्‍य ही करना चाहिए। इससे व्‍यक्ति को आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त होता है।

स्नान के बाद पहनें साफ कपड़े

रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा के लिए लाल या हल्के पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देने की तैयारी करें। पूजा के दौरान मन को शांत रखें और श्रद्धा के साथ सूर्य देव का ध्यान करें।

तांबे के लोटे से दें अर्घ्य

सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें साफ जल भरें और अपनी श्रद्धा के अनुसार थोड़ा कुमकुम, लाल फूल और अक्षत डाल लें। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुंह करके उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें। जल चढ़ाते समय सूर्य देव के मंत्र का जाप करें।

अत: सूर्य दोष को कम करने के लिए ऊपर बताए गए इस उपाय को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है।

यह भी पढ़ें- सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में जरूर मिलाएं ये चीजें, घर में आएगी समृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

यह भी पढ़ें- करियर और बिजनेस में चाहिए अपार सफलता? तो सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है