Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने से पहले इन चीजों का ध्यान नहीं रखा, तो घर आएगी दरिद्रता

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    रात को सोने से पहले की गई कुछ गलतियां घर में दरिद्रता और अशांति ला सकती हैं। आइए यहां इससे जुड़ी बातें जानते हैं। ...और पढ़ें

    वास्तु टिप्स: रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां। AI Generated image

    वास्तु टिप्स: रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां। AI Generated image

    HighLights

    1. रात को जूठे बर्तन छोड़ना दरिद्रता का सबसे बड़ा कारण है

    2.  मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पल बिखरे होना उन्नति रोकता है

    3. एकदम अंधेरे कमरे में सोने के बजाय एक हल्की रोशनी जलाएं रखें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिन भर की भागदौड़ के बाद रात का समय आराम और नई ऊर्जा पाने का होता है। ज्योतिष में रात के समय को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दौरान घर की नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा एक्टिव होती हैं।

    अक्सर हम अनजाने में सोने से पहले कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो मां लक्ष्मी को रुष्ट कर देती हैं और घर में क्लेश की वजह बनती हैं।अगर आपकी मेहनत के बावजूद पैसा नहीं टिक रहा है या घर में तनाव बना रहता है, तो आपको अपनी रात की इन आदतों पर गौर करने की जरूरत है, जो इस प्रकार हैं -

    भूलकर भी न करें ये गलतियां

    sone ke rules 1

    AI Generated image

    रसोई में जूठे बर्तन छोड़ना

    अक्सर लोग आलस के चलते रात के बर्तन सुबह धोने के लिए छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार, रात भर जूठे बर्तन रहने से मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे घर में राहु का प्रभाव बढ़ता है और कर्ज की स्थिति पैदा होती है।

    मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल

    घर की दहलीज वह स्थान है जहां से लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर सोने से पहले आप मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पलों का ढेर लगाकर रखते हैं, तो इससे घर की सकारात्मकता खत्म हो जाती है और दरिद्रता का प्रवेश होता है।

    खबरें और भी

    बिखरा हुआ बिस्तर

    सोने से ठीक पहले अपने बिस्तर को साफ और व्यवस्थित जरूर करें। गंदे या सिलवटों वाले बिस्तर पर सोने से व्यक्ति की मानसिक शांति भंग होती है और भाग्य कमजोर पड़ता है। साथ ही, कभी भी सिरहाने की तरफ जूते या गंदे मोजे रखकर न सोएं।

    पैरों को धोकर न सुखाना

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बिस्तर पर जाने से पहले पैर धोना शुभ है, लेकिन गीले पैर लेकर बिस्तर पर जाना अशुभ माना जाता है। गीले पैर लेकर सोने से लक्ष्मी दूर भागती हैं और बीमारियां घर करने लगती हैं।

    पैसों का हिसाब और नकारात्मक चर्चा

    सोने से ठीक पहले कभी भी पैसों के नुकसान या कर्ज की चर्चा न करें। रात के समय मन अधिक एक्टिव होता है, ऐसे में नकारात्मक बातें दरिद्रता को आकर्षित करती हैं।

    यह भी पढ़ें: नीलम रत्न: राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की ताकत, पर क्या यह आपके लिए है?

     यह भी पढ़ें: नोटों से भरा रहेगा पर्स, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आज ही रखें ये 3 चीजें, खत्म होगी पैसों की किल्लत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।