नोटों से भरा रहेगा पर्स, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आज ही रखें ये 3 चीजें, खत्म होगी पैसों की किल्लत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास चीजें पर्स में रखने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त मिल सकती है। ...और पढ़ें

पर्स में रखें ये शुभ चीजें (Picture Credit: Freepik)
HighLights
हल्दी रंगे चावल के दाने पर्स में रखने से मिलता है लाभ
गोमती चक्र रखने से मिलती है लक्ष्मी जी की कृपा
फटे नोट, पुराने बिल अपने पर्स में रखने से बचें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाती हैं और आर्थिक तंगी दूर करती हैं। इन चीजों को पर्स में रखने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इन उपायों को करने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि फिजूलखर्ची भी रुकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
जरूर करें ये उपाय
अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में सुझाया हुआ ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 21 साबुत चावल के दानों को हल्दी से रंग लें। इसके बाद इन्हें पीले कपड़े या कागज में बांध दें और इसे अपने पर्स में रख लें।
ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है और फिजूलखर्ची कम होती है। इस उपाय को आप किसी भी शुक्ल पक्ष के दूसरे गुरुवार को करना उत्तम माना गया है।

(Picture Credit: Freepik)
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी को कमल के बीज प्रिय माने गए हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें अपने पर्स में रखते हैं, तो देवी लक्ष्मी की कृपा से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसकी के साथ आप अपने पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
शुभ हैं इन चीजों को रखना
आप अपने पर्स में एक चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा या फिर चांजी का सिक्का भी रख सकते हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और बरकत कभी खत्म नहीं होती। इसके साथ ही आप अपने आराध्य देव या देवी-देवताओं का छोटा-सा चित्र भी अपने पर्स में रख सकते हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। इससे बरकर बनी रहती है।
खबरें और भी

(Picture Credit- AI Generated)
भूलकर भी न रखें ये चीजें
- पर्स में कभी भी फटे नोट नहीं रखने चाहिए, इससे धन की हानि होने लगती है।
- पुराने बिल और रसीदें आदि भी अपने पर्स में रखने से बचें, जो बरकत में रुकावट बनते हैं।
- कई लोग अपने मृत परिजनों की तस्वीर न पर्स में रखते हैं, जो गलत माना गया है।
- पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु नहीं रखनी चाहिए।
- साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पर्स फटा हुआ नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें - नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।