विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर 2026 में सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? गुरु-पुष्य समेत बन रहे हैं ये 5 बड़े योग

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 09:46 AM (IST)

सितंबर 2026 में सोना-चांदी खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता ...और पढ़ें

सितंबर 2026 में सोना-चांदी कब खरीदें?

सितंबर 2026 में सोना-चांदी कब खरीदें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हिंदू परिवारों में सोना-चांदी की खरीदारी करना सिर्फ एक आर्थिक निवेश ही नहीं, बल्कि इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी नई वस्तु की खरीदारी से पहले अधिकतर घरों में शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखा जाता है और बात जब कीमती वस्तुओं को खरीदने की हो, तो शुभ मुहूर्त और तिथि का खास ध्यान रखा जाता है।

सितंबर 2026 में ग्रहों की बदलती चाल और पंचांग के हिसाब से सोना-चांदी खरीदने के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। सितंबर महीने से एक के बाद एक बड़े त्योहार आने वाले हैं ऐसे में यह समय खरीदारी के लिए सबसे सही है।

अगर आप भी इस महीने सोना-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो शुभ नक्षत्रों और तिथियों को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानते हैं सितंबर महीने के खास और शुभ मुहूर्तों के बारे में।

सितंबर 2026 में सोना-चांदी आभूषण खरीदने का शुभ मुहूर्त

तिथि दिन शुभ आभूषण क्रय योग नक्षत्र तिथि
3 सितंबर गुरुवार गुरु-पुष्य योग (सोना-चांदी खरीदने हेतु अत्यंत उत्तम) कृतिका नक्षत्र सप्तमी तिथि
7 सितंबर सोमवार सोम-पुष्य योग पुनर्वसु नक्षत्र एकादशी तिथि
17 सितंबर गुरुवार एकादशी तिथि का शुभ संयोग अनुराधा नक्षत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि
21 सितंबर सोमवार रवियोग तथा कन्या संक्रांति तिथि पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दशमी तिथि
28 सितंबर सोमवार धन समृद्धि योग रेवती नक्षत्र द्वितीया तिथि

विशेष ध्यान देने योग्य बातें

सर्वश्रेष्ठ परिणाम के लिए वाहन या स्वर्ण क्रय करते समय अपनी व्यक्तिगत चंद्र राशि और चौघड़िया मुहूर्त का मिलान अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- सितंबर 2026 में कार-बाइक खरीदने का बना रहे हैं प्लान? नोट कर लें वाहन खरीद के 5 सबसे शुभ मुहूर्त 

यह भी पढ़ें- नाभि के ऊपर सोना, नीचे चांदी: आभूषण पहनने के इस नियम को अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।