सितंबर में खरीद रहे हैं नई गाड़ी? पितृपक्ष से पहले इन 5 शुभ दिनों में ही लें डिलीवरी
सितंबर 2026 में नया वाहन खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा ...और पढ़ें

सितंबर 2026 में वाहन कब खरीदें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी परिवार के लिए नया वाहन खरीदना एक रोमांचक पल होता है। चाहे आपके घर की पहली कार हो या बाइक हो अधिकतर भारतीय परिवार शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना पसंद करते हैं।
ऐसे में सितंबर के महीने में यदि आपके घर में भी कार या बाइक लेने की योजना बनाई जा रही है, तो एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा हमें इस महीने की कुछ शुभ तिथियां और मुहूर्त बता रहे हैं, जो वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ माने जा रहे हैं।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के मुताबिक, 'नया वाहन या कार खरीदने के लिए सितंबर 2026 में कई शुभ और फलदायी मुहूर्त बन रहे हैं। सितंबर वाहन मुहूर्त के अंतर्गत राहुकाल और भद्रा के समय को छोड़कर इन श्रेष्ठ तिथियों में अपने सपनों की गाड़ी खरीदी जा सकती है।'
सितंबर 2026 में वाहन खरीदने की श्रेष्ठ तिथियां
| तिथि | दिन | शुभ वाहन क्रय मुहूर्त | नक्षत्र | तिथि |
| 2 सितंबर | बुधवार | शाम 06 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 अगस्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक | भरणी नक्षत्र | कृष्ण पक्ष की पंचमी |
| 6 सितंबर | रविवार | 6 सितंबर शाम 7:52 बजे से 7 सितंबर सुबह 6:02 बजे तक | आर्द्रा नक्षत्र | कृष्ण पक्ष दशमी |
| 16 सितंबर | बुधवार | 16 सितंबर शाम 5:22 बजे से 17 सितंबर सुबह 6:07 बजे तक | विशाखा नक्षत्र | शुक्ल पक्ष पंचमी |
| 20 सितंबर | रविवार | सुबह 6:10 बजे से रात 11:18 बजे तक | पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र | शुक्ल पक्ष नवमी |
| 27 सितंबर | रविवार | सुबह 7:10 बजे से रात 11:18 बजे तक | उत्तर भाद्रपद नक्षत्र | कृष्ण पक्ष प्रतिपदा |
वाहन खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
सितंबर 2026 में शुभ तिथि के साथ-साथ ज्योतिषीय और व्यक्तिगत गणनाओं का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
चंद्र बल के मुताबिक वाहन खरीदते समय व्यक्ति को अपनी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति और चंद्र बल को भी देखना चाहिए।
इसके अलावा राहुकाल का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
