विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपने में खुद की मृत्यु देखने से क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके शुभ-अशुभ संकेत

Published: Wed, 19 Aug 2026 04:46 PM (IST)

सपने में अपनी मृत्यु देखना अक्सर जीवन में बड़े बदलावों का संकेत होता है, जो शुभ या अशुभ हो सकते ...और पढ़ें

मृत्यु का सपना देखने के संकेत क्या होते हैं (Picture Credit: AI Generated)

मृत्यु का सपना देखने के संकेत क्या होते हैं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. सपने में अपनी मृत्यु बड़े बदलावों का संकेत।

  2. शांत मृत्यु सकारात्मक, स्वेच्छा से किए गए बदलाव दर्शाती है।

  3. मृत्यु पर रोना धोखेबाज व्यक्ति से सचेत रहने का संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम सपने में ऐसी घटनाएं देखते हैं जिसका असल जीवन से कोई भी नाता नहीं होता है। वहीं कुछ सपने आपको भविष्य के बारे में बताते हैं। यही नहीं सपने कभी हमें खुश करते हैं, तो कभी परेशान। वास्तव में ऐसे भी सपने हैं जो होनी अनहोनी के भय से हमें चौंका देते हैं।

ऐसा ही एक सपना है खुद की ही मृत्यु का। कई बार आने वाले समय का डर मान लें या मानसिक तनाव आपको ऐसा सपना जरूर आता होगा जिसमें आप खुद को मृत अवस्था में देखते होंगे।

आपके साथ ऐसा भी होता होगा कि ये सपना आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहीं ये आपके आने वाले समय के लिए कोई संकेत तो नहीं है। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ऐसा सपना असल जीवन में भी आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या से जुड़ा हो। स्वप्नशास्त्र में ऐसे सपने के कई शुभ-अशुभ फल बताए हैं। आइए जानें उसके बारे में।

जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत

अगर आपको ऐसा सपना आता है जिसमें आप खुद को ही मृत अवस्था में देखते हैं तो यह किसी बड़े बदलाव का संकेत देता है। ऐसे सपने को किसी चेतावनी के रूप में देखने के बजाय, इसे किसी दौर, पहचान या जीने के तरीके के अंत और नई शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। यह सपना आपके आने वाले समय के लिए किसी बड़े बदलाव का संकेत भी दे सकता है।

यह आपकी नौकरी में अच्छे संकेत को दिखा सकता है या फिर यह रिश्ते में किसी शुभ बदलाव के बारे में भी बताता है। इस सपने का मतलब यह नहीं है कि आपके असल जीवन में कोई बड़ी समस्या आ रही है बल्कि शुभ बदलावों को दिखाता है। सपने में शांत और सुकून भरी मौत, जिसे आप सहजता से स्वीकार करते हैं, आमतौर पर आपकी असल जिंदगी में हो रहे सकारात्मक और स्वेच्छा से किए गए बदलाव का संकेत देती है।

मृत्यु का सपना कब हो सकता है चिंता का कारण

अगर आप अपनी मौत का अचानक या डरावना रूप देख रहे हैं तो यह उस आपके जीवन के किसी नकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता यही। दरअसल यह एक ऐसा बदलाव हो सकता है जो आपने खुद नहीं चुना है बल्कि आपके ऊपर थोपा गया है। हालांकि, इसके कोई अशुभ संकेत न मानकर भविष्य के लिए सचेत होने से जोड़ा जाता है। आपको ऐसे सपने को चेतावनी नहीं समझना चाहिए बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने के संकेत के रूप में देखना चाहिए।

सपने में खुद की मृत्यु पर रोना

अगर आप सपने में अपनी ही मृत्यु पर रो रहे हैं तो यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपको किसी ऐसे व्यक्ति से सचेत रहने की जरूरत है जो आपको बात-बात पर धोखा देता है। कोशिश करें कि आप ऐसे व्यक्ति की पहचान कर लें और उससे दूर ही रहें।

खुद की मृत्यु का सपना कभी भी असल जीवन में मृत्यु का संकेत नहीं देता है, बल्कि आपको जीवन के बदलावों के पति सजग करता है।

यह भी पढ़ें- सपने में दाह संस्कार देखना शुभ या अशुभ? स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका मतलब

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी सपने में बार बार जलती हुई आग दिखाई देती है, आपकी सोच से बिल्कुल अलग है इसका मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।