विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपको भी सपने में बार बार जलती हुई आग दिखाई देती है, आपकी सोच से बिल्कुल अलग है इसका मतलब

Published: Wed, 15 Jul 2026 08:00 AM (IST)

सपने में बार-बार जलती हुई आग देखना ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ संकेत है। यह जीवन में ...और पढ़ें

इस स्‍पने का मतलब है कि आपकी शक्तियां बढ़ने वाली हैं। (Picture Credit- AI Generated)

इस स्‍पने का मतलब है कि आपकी शक्तियां बढ़ने वाली हैं। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपनों में अक्‍सर हमें वही चीजें दिखती हैं, जिन्‍हें हम पूरे दिन करते हैं या फिर जिनके बारे में सोचते हैं। लेकिन रोज ही एक सा सपना आना आपको कुछ संकेत दे सकता है। खासतौर पर स्‍वप्‍न में जलती हुई अग्नि को देखना और रोज देखना, आपको भविष्‍य का आइना दिखा रहा है।

स्‍वप्‍न शास्‍त्र और ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार सपने में जलती हुई आग देखना वाकई एक बहुत अच्‍छा प्रतीक है, क्‍योंकि अग्नि मंगल और सूर्य का प्रतिनिधित्‍व करती है। यदि आपको सपने में लाल अग्नि नजर आए, तो स्‍वप्‍न पर मंगल का प्रभाव है और यदि आपको पीली नजर आए तो सूर्य का। दोनों ही प्रकार की अग्नि आपके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने का संकेत देती हैं। चलिए हम आपको इस सपने का अर्थ बताते हैं।

बढ़ती है ऊर्जा

मंगल और सूर्य दोनों ही ऊर्जा का स्रोत हैं। सपने में अगर आपको जलती हुई आग नजर आती है, तो इसका मतलब है कि आपकी शक्तियां बढ़ने वाली हैं। समाज में लोग आपको एक शक्तिशाली व्‍यक्तित्‍व वाला समझेंगे। आपको सम्‍मान मिलेगा और अचानक से आप अच्‍छी वजहों के लिए लोकप्रिय हो जाएंगे।

आता है आत्‍मविश्‍वास

यदि आपको अक्‍सर जलती हुई आग का सपना आता है, तो यह संकेत है कि आपके अंदर आत्‍मविश्‍वास बढ़ रहा है। किसी भी कार्य को करने के लिए व्‍यक्ति के अंदर आत्‍मविश्‍वास जरूर होना चाहिए।  मंगल और सूर्य दोनों ही ग्रह साहस, आत्मविश्वास, आत्मबलऔर निर्भय होने का प्रतीक माने गए हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का  प्रतिनिधित्‍व करने वाली अग्नि भी साहस और आत्‍मविश्‍वास का प्रतीक मानी जाती है।  

होती है नई शुरुआत

जलती हुई आग विनाश का कारण भी होती है और सृजन का प्रतीक भी। इसलिए सपने में यदि आपको आग लगाते हुए कोई व्‍यक्ति नजर आए, तो यह विनाश का संकेत होता है, वहीं केवल जलती हुई आग नजर आए तो यह नई शुरुआत का प्रतीक होता है। 

मिलती है सत्‍ता

सपने में अगर आपको पीले रंग की जलती हुई आग नजर आ जाए, तो इसका अर्थ होता है कि जल्‍द ही आपको कार्यक्षेत्र में नया और उच्‍च पद मिलने वाला है, जहां आपको पूरी टीम को लीड करने का अवसर मिलेगा। किसी राजनेता को यदि यह सपना आता है, तो उसे सत्‍ता मिलने का संकेत माना जा सकता है। पीली अग्नि सूर्य का प्रतिनिधित्‍व करती है और सूर्य नेतृत्‍व क्षमता को बढ़ाने का कारक माना जाता है।

अतः आपको अगर सपने में जलती हुई आग नजर आए, तो भयभीत न हों बल्कि यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकेत होती है।

यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र के संकेत: सपने में बाल कटवाना किस बड़ी घटना की ओर करता है इशारा? क्या हो सकता है मतलब

यह भी पढ़ें- आषाढ़ अमावस्या पर सपने में दिखें पूर्वज तो तुरंत करें ये काम, मिलेगी पितरों की असीम कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।