Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन की हरियाली अमावस्या पर करें इन 4 चीजों का दान, पितृ दोष से मुक्ति के साथ मिलेगा पूर्वजों की आशीर्वाद

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:24 PM (IST)

    हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को मनाई जाएगी, जिस दिन पूर्वजों की शांति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल, छतरी, दूध और काली ...और पढ़ें

    हरियाली अमावस्या पर करें ये दान पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति पूर्वजों का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

    हरियाली अमावस्या पर करें ये दान पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति पूर्वजों का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण करते हैं और पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करना भी अत्यंत शुभ होता है।

    हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ पूर्वजों की शांति के लिए भी कुछ उपाय किए जाते हैं। इन उपायों में से सबसे प्रमुख है पूर्वजों के निमित्त दान करना।

    इस दिन कुछ विशेष चीजें किसी जरूरतमंद को दान में देने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और वंशजों को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, दान करने से कई ग्रहों की अशुभ स्थिति को भी शुभ करने में मदद मिलती है। इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को मनाई जाएगी। आइए आपको बताते हैं किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ हो सकता है?

    काले तिल का दान करें

    किसी भी अमावस्या तिथि को पितरों से जोड़ा जाता है और सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या को बहुत खास माना जाता है।

    अगर आप इस दिन पूर्वजों के नाम से काले तिल का दान करें तो आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिल सकता है। यही नहीं इस दान से पितृ दोषों से मुक्ति भी मिलती है। आप सवा किलो काले तिल मंदिर में या किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं।

    छतरी का दान करें

    हरियाली अमावस्या सावन के महीने में आती है और इस दौरान बारिश हो रही होती है, इसलिए अगर आप इस दिन किसी जरूरतमंद को छतरी का दान करेंगे तो आपके लिए फलदायी हो सकता है। आप इस दिन किसी जरूरतमंद को अगर जूते या चप्पल का दान करेंगे, तो यह पितृ दोषों से मुक्त करने में मदद करता है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

    खबरें और भी

    दूध का दान करें

    अगर आप सावन अमावस्या के दिन दूध या दही का दान करेंगे तो आपके जीवन में आने वाले कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस उपाय से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और भगवान शिव की विशेष कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। आप इस दिन किसी जरूरतमंद को कम से कम सवा लीटर दूध का दान करें।
    इस दिन आप अन्य सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं जैसे चावल, आटा, चीनी का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।

    काली उड़द दाल का दान करें

    हरियाली अमावस्या के दिन काली उड़द का दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और शनि को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। अगर आपके जीवन में पितृ दोष की वजह से कई समस्याएं आ रही हैं और काम बनते-बनते बिगड़ने लगते हैं तो आप इस दिन किसी जरूरतमंद को कम से कम एक किलो काली उड़द दाल का दान करें।

    अगर आप भी यहां बताई चीजों का दान हरियाली अमावस्या के दिन करेंगे तो पितृ दोषों को दूर करने में मदद मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को मनेगा हरियाली अमावस्या का पर्व, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

    यह भी पढ़ें- पितरों की शांति के लिए हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधे, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।