Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें, तो समझ लें सूर्य है कमजोर, तुरंत बदलें अपनी आदत

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:48 PM (IST)

    क्या आपको भी कड़ी मेहनत के बाद मान-सम्मान नहीं मिल रहा? तो आइए इसके पीछे की ज्योतिष वजह जानते हैं। ...और पढ़ें

    Weak Sun Symptoms: कुंडली के कमजोर सूर्य को मजबूत करने के 5 जादुई तरीके। (Ai Generated Image)

    Weak Sun Symptoms: कुंडली के कमजोर सूर्य को मजबूत करने के 5 जादुई तरीके। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. कमजोर सूर्य व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर बना देता है

    2. पिता का अपमान करने से कुंडली का सूर्य अधिक नकारात्मक फल देने लगता है

    3. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य मजबूत होता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य का कमजोर होना उसके जीवन की चमक को फीका कर देता है।

    अगर सूर्य नीच का हो या अशुभ प्रभाव में हो, तो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जबकि कुंडली में सूर्य का मजबूत होना आत्मविश्वास, राजयोग और अच्छी सेहत की गारंटी देता है, तो आइए इस आर्टिकल में कमजोर सूर्य के क्या संकेत हैं जानते हैं।

    कमजोर सूर्य के 6 बड़े संकेत

    kamjor surya 1

    • आत्मविश्वास की कमी - सूर्य आत्मविश्वास का प्रतीक है। अगर आप छोटी-छोटी बातों पर घबराने लगते हैं या फैसले लेने में कन्फ्यूज रहते हैं, तो यह कमजोर सूर्य का संकेत है।
    • मान-सम्मान में कमी - कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपको कार्यक्षेत्र या समाज में उसका क्रेडिट नहीं मिल रहा है, तो समझ लें कि आपका सूर्य शुभ फल नहीं दे रहा है।
    • सरकारी कार्यों में बाधा - अगर बार-बार सरकारी क्षेत्र में आपके काम अटक रहे हैं या बेवजह कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब है।
    • हड्डियों की समस्या - शारीरिक रूप से सूर्य का संबंध हड्डियों से होता है। बेवजह शरीर में दर्द रहना सूर्य के नकारात्मक प्रभाव को दिखाता है।
    • पिता से अनबन - सूर्य पिता का कारक है। अगर पिता के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं या पिता को लगातार कष्ट रहता है, तो आपकी कुंडली में सूर्य पीड़ित हो सकता है।
    • आलस्य - अगर आप सुबह देर तक सोते हैं और पूरे दिन थकान महसूस करते हैं, तो यह कमजोर सूर्य के संकेत में से एक है।

    तुरंत बदलें अपनी ये आदतें

    • सूर्य को मजबूत करने का सबसे पहला नियम है सूर्योदय से पहले उठना। देर तक सोना सूर्य को और अधिक कमजोर बनाता है।
    • प्रतिदिन अपने पिता के पैर छुएं और उनका आशीर्वाद लें। यह किसी भी ज्योतिष उपाय से अधिक शक्तिशाली है।
    • रविवार के दिन नमक के सेवन से बचें।
    • तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़ा लाल चंदन या लाल फूल डालकर रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें।

    यह भी पढ़ें:  कुलदेवता को भूलना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों इनके बिना कोई भी मांगलिक काम रहता है अधूरा?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।