सच्चे प्रेमी लेकिन शर्मीले, कैसा होता है P नाम वाले लोगों का स्वभाव?
आज हम उन लोगों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानेंगे, जिनका नाम अंग्रेजी के 'P' और हिंदी के 'प' अक्षर से शुरू होता है।

P नाम वाले लोगों का स्वभाव (Picture Credit: Freepik)
HighLights
P अक्षर वाले लोग मेहनती और खुले विचारों के होते हैं
ये लोग रिश्तों में वफादार और समर्पित होते हैं
आत्मविश्वासी और व्यावहारिक सोच से लेते हैं हर फैसला
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाम ज्योतिष में माना गया है कि व्यक्ति का नाम उसके भाग्य और व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। नाम ज्योतिष के अनुसार, 'P' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के बारे में भी बहुत-सी बाते बताई गई हैं।
ये लोग रिश्तों में वफादार और समर्पित होने के साथ-साथ अपने काम के प्रति ईमानदार भी होते हैं। चलिए जानते हैं इन लोगों की कुछ और खासियतें।
कैसा होता है 'P' नाम वालों का स्वभाव
नाम ज्योतिष शास्त्र में 'P' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों को मेहनती के साथ-साथ खुले विचारों वाला भी माना गया है। साथ ही ये लोग दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छी तरीके से निभाते हैं। P अक्षर वाले लोग आत्मविश्वासी और व्यावहारिक (practical) सोच रखने वाले माने गए हैं, जो अपना हर जरूरी फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं।
'P' नाम वालों के व्यक्तित्व की विशेषताएं
- 'P' नाम वाले लोग मेहनती और बुद्धिमान होने के साथ-साथ बहुत जिम्मेदार भी माने जाते हैं।
- ये लोग अपने काम को पूरी सफाई और परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं।
- ये लोग जो हासिल करना चाहते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं।
- ये लोग दूसरों के प्रति संवेदनशील भी होते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं कि इनके किसी काम से किसी दूसरे को ठेस न पहुंचे।
कैसी होती है लव लाइफ
'P' नाम वाले लोग अपने परिवार और पार्टनर के लिए पूरी तरह से समर्पित होते हैं और रिश्तों को पूरी वफादारी से निभाते हैं। प्यार के मामलें में ये लोग रोमांटिक और पैशनेट होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी का साथ कभी नहीं छोड़ते। कुल मिलाकर इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है और ये अपने पार्टनर को बहुत ही खुश रखते हैं।
करियर और कमियां
नाम ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि 'P' नाम वाले लोग खुद का व्यवसाय (Business) करना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर ये लोग सफलता हासिल कर ही लेते हैं।
लेकिन अगर इनकी कमियों की बात की जाए, तो इनके जिद्दीपन के कारण लोग इन्हें कभी-कभी तानाशाह या सख्त समझ लेते हैं। अगर ये लोग अपनी इस कमी पर काम करें, तो जीवन में और भी ज्यादा तरक्की पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 'O' नाम वालों को 'भीड़ से अलग' बनाती हैं उनकी ये 5 खूबियां, प्यार में होते हैं पॉजेसिव
यह भी पढ़ें - आजाद परिंदे होते हैं 'N' नाम वाले लोग, हर मुश्किल स्थिति में निकाल लेते हैं रास्ता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
