विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: आपकी हथेली पर भी है चक्र का निशान, पढ़ें कैसी हो सकती है किस्मत?

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:56 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर चक्र का निशान सौभाग्य, दैवीय आशीर्वाद और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है। यह निशान जीवन में बड़े मुकाम और सफलता का संकेत देता है।

हथेली पर निशान: जानें कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

हथेली पर निशान: जानें कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. हथेली पर चक्र निशान सौभाग्य और दैवीय आशीर्वाद का प्रतीक।

  2. कई उंगलियों पर चक्र राजयोग और बड़ी सफलता का संकेत।

  3. चक्र निशान वाले लोग आत्मविश्वासी और सफल होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र को एक रहस्यमयी विद्या माना जाता है, जिसमें हथेली की रेखाओं और निशानों के बारे में जानकारी दी जाती है। सदियों से इस विज्ञान से लोग अपने वर्तमान और भविष्य का अनुमान लगाते आए हैं। हथेली में मौजूद रेखाएं और कुछ निशान आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र मुख्य रूप से किसी व्यक्ति की किस्मत और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दे सकता है। इससे यह पता चलता है कि कैसे हथेली पर मौजूद कुछ दुर्लभ निशान व्यक्ति को सौभाग्य, दैवीय आशीर्वाद और आध्यात्मिक विकास दिला सकता है। ऐसे निशान आम तौर पर दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन ये किसी असाधारण किस्मत का संकेत हो सकते हैं।

ऐसे ही यदि आपकी हथेली पर भी चक्र का निशान मौजूद है तो आपकी किस्मत बहुत बुलंद हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि चक्र का निशान आपके बारे में क्या संकेत देता है।

हथेली पर चक्र का निशान

चाहे हथेली पर धन की रेखा हो या सूर्य रेखा, चक्र का निशान हस्तरेखा शास्त्र आपके लिए एक शुभ संकेत ही माना जाता है। यह जीवन चक्र, कर्म और गति का प्रतीक होता है।

यह निशान अक्सर ऐसे लोगों की हथेलियों पर मौजूद होता है जिनका जीवन किसी ऊंचे मकसद के लिए होता है। इस तरह के लोग जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं और वो जिस काम को भी शुरू करते हैं उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है।

बनता है राजयोग

जिन लोगों की हथेली में चक्र का निशान होता है वो राजाओं वाला जीवन जीते हैं और कई बार तो इन्हें बिना मेहनत के भी बड़ा मुकाम हासिल होता है। मुख्य रूप से हाथों की सभी उंगलियों में चक्र मौजूद है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में राजयोग होता है। इन्हें कई बार पुश्तैनी बिजनेस या प्रॉपर्टी मिल जाती है और ये बिना मेहनत के ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।

दो उंगलियों में चक्र

यदि आपकी किसी भी दो उंगलियों में चक्र बनता है तो आप ऐसे इंसान हैं जो कोई भी काम अपने बलबूते पर करना पसंद करता है। आप हर काम को अकेले करना चाहते हैं और आपको सफलता हासिल करने के लिए किसी की जरूरत नहीं होती है। आप खुद पर सबसे ज्यादा यकीन रखते हैं और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी है और ज्यादातर ये लोग बिजनेस की तरफ झुकाव रखते हैं।

खुद पर करते हैं यकीन

जिनकी हथेली के किसी भी हिस्से में चक्र का निशान मौजूद होता है वो खुद पर सबसे ज्यादा यकीन रखने वाले माने जाते हैं। ये लोग हमेशा सफल होते हैं और इनके पास अथाह पैसा होता है। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनते हैं और आगे बढ़ने के लिए किसी और के बजाय खुद पर ही भरोसा करते हैं। चक्र का निशाँ किसी व्यक्ति के जीवन में सफलता के योग बनाता है।

अगर आप भी इनमें से हैं जिनकी हथेली में चक्र बनता है, तो आपके पास भी धन की कमी नहीं होगी और दसों अंगुलियों बना चक्र आपको राजा के समान जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर ये 4 दुर्लभ निशान चमकते हैं राजयोग की तरह, रातों-रात बदल देते हैं किस्मत

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में भी है एक बेहतरीन वक्ता और लेखक बनने की लकीर?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।