हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर ये 4 दुर्लभ निशान चमकते हैं राजयोग की तरह, रातों-रात बदल देते हैं किस्मत
आपकी हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं। जानिए हथेली के उन ...और पढ़ें

क्या आपकी हथेली पर है ये 4 निशान? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी अपनी हाथों की लकीरों की ओर गौर से देखा है? हस्तरेखा शास्त्र में हमारी हथेली की हर एक रेखा का अपना एक गहरा मतलब बताया गया है। हथेली पर कुछ रेखाएं शुभ होती हैं, तो कुछ अशुभ मानी गई हैं। वैसे तो धन और शोहरत के लिए 'भाग्य रेखा' को सबसे अहम माना जाता है। लेकिन, इन सबके अलावा भी कुछ ऐसे निशान होते हैं जो इंसान को राजा जैसी जिंदगी दे सकते हैं? चलिए जानते हैं वो कौन सी रेखा है और हथेली पर कहां मिलती है?
अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा थोड़ी कमजोर भी है, लेकिन उसके हाथ में कुछ खास और दुर्लभ निशान मिलते हैं, तो उसे करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
1. हथेली पर उठे हुए पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आपकी हथेली के अलग-अलग हिस्सों को 'पर्वत' कहा जाता है। अगर आपकी हथेली पर गुरु पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे), बुध पर्वत (सबसे छोटी उंगली के नीचे) और चंद्र पर्वत अच्छी तरह से उभरे या उठे हुए हैं, तो आप बेहद खुशनसीब हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।
2. हथेली पर कछुए का निशान
भारतीय मान्यताओं और हस्तरेखा शास्त्र में कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कछुए जैसा निशान बन रहा है, तो यह अचानक धन लाभ का साफ इशारा है। ऐसे लोगों को जिंदगी में एक साथ कई अलग-अलग जगहों से पैसा मिलता है और वे बहुत जल्द अमीर बन जाते हैं।
3. स्वास्तिक का पवित्र चिह्न
स्वास्तिक को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र निशानों में से एक माना गया है। समुद्र शास्त्र कहता है कि अगर आपकी हथेली के किसी भी हिस्से में रेखाएं मिलकर स्वास्तिक का चिह्न बना रही हैं, तो आप किस्मत के धनी हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में हर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं।
4. सूर्य पर्वत पर जाने वाली रेखा
अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा से निकलकर कोई एक रेखा बिल्कुल साफ और सीधी होकर सूर्य पर्वत (अनामिका या रिंग फिंगर के नीचे) तक जा रही हो, तो वह व्यक्ति पैदाइशी किस्मत वाला होता है। ऐसे लोग पूरी जिंदगी लग्जरी लाइफ जीते हैं और इन्हें कभी पैसों की तंगी नहीं देखनी पड़ती।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: कर्म या किस्मत? जानिए आखिर क्यों बदल जाती हैं आपकी हथेलियों की रेखाएं
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में भी है एक बेहतरीन वक्ता और लेखक बनने की लकीर?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
