शिव महापुराण का रहस्य: बेलपत्र की उत्पत्ति कैसे हुई, महादेव को क्यों प्रिय है यह वृक्ष?
शिव पूजा में बेलपत्र को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति शिवमहापुराण के अनुसार माता पार्वती के पसीने से हुई थी। इसे शिवलिंग पर अर्पित कर ...और पढ़ें

शिव पूजा में बेलपत्र का महत्व और इसकी रहस्यमयी उत्पत्ति (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बेलपत्र को भगवान शिव की पूजा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे शिव जी के सबसे प्रिय पत्तों में से एक माना गया है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि यदि शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित न किया जाए तो पूजा अधूरी होती है।
बेलपत्र में मौजूद तीन पत्ते त्रिनेत्र और त्रिदेव का प्रतीक माने जाते हैं और मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति शिव पूजन में बेलपत्र अर्पित करता है तो उसे तीनों देवों की पूजा के समान फल मिलता है। यही नहीं लिंग पुराण में यह भी बताया गया है कि बेल के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु, शाखाओं में ऋषि-मुनि और पत्तियों में शिव का वास होता है।
इस वजह से शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना त्रिदेवों की एक साथ पूजा के समान ही फल देता है। वहीं शिवमहापुराण में बेलपत्र का माहात्म्य बताया गया है। आइए आपको बताते हैं इस शुभ पत्र की उत्पत्ति से जुड़ी कथा और इसके महत्व के बारे में।
बेलपत्र की उत्पत्ति को लेकर शिव महापुराण में क्या लिखा है?
जब बात बेलपत्र की उत्पत्ति की आती है तब शिव महापुराण की एक कथा सामने आती है। इस कथा के अनुसार एक बार माता पार्वती मंदार पर्वत पर बैठकर के महादेव की अखंड आराधना सच्चे ह्रदय से कर रही थीं और तपस्या में लीन थीं और उसी दौरान माता पार्वती के मस्तक से पसीने की एक बूंद आकर धरती पर गिरी।
खबरें और भी
उस बूंद ने कुछ ही देर में एक विशाल वृक्ष का रूप ले लिया जिसे आगे चलकर बेलपत्र का नाम दिया गया। माता पार्वती के पसीने से उत्पन्न होने के कारण यह भगवान शिव का प्रिय वृक्ष माना जाता है और शिवपूजन में इसे अर्पित करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।
यही नहीं इस वृक्ष के लिए एक मान्यता यह भी है कि इस पूरे वृक्ष में माता पार्वती के अनेक स्वरूपों का निवास है। इसकी जड़ों में माता गिरिजा, तने में माहेश्वरी, शाखाओं में दक्षिणायनी और पत्तियों में स्वयं पार्वती देवी का स्वरूप निवास करता है। इसी वजह से इसे पूजा में अर्पित करने से शिव जी के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।
शिव पूजन में क्यों चढ़ाया जाता है बेलपत्र?
ऐसा माना जाता है कि संपूर्ण बेल के वृक्ष में माता पार्वती जी का वास होता है इसलिए उसे मुख्य रूप से शिव पूजन में अर्पित किया जाता है।
हिंदू परंपराओं के अनुसार, भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय है। भक्त इसे सच्ची भक्ति,विनम्रता,कृतज्ञता,समर्पण के साथ शिवलिंग पर चढ़ाते हैं इससे पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
सच्चे मन और अटूट विश्वास के साथ बेल पत्र शिवलिंग पर अर्पित करने से शिवजी का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और जीवन की सभी नकारात्मक शक्तियों से बाहर निकलने की शक्ति मिलती है।
बेलपत्र को इतनी शुभ सामग्री माना जाता है कि सावन के पूरे महीने में इसे शिवलिंग पर जो भक्त इसे अर्पित करते हैं उनके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है और शिवजी का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 लोटा जल और बेलपत्र से क्यों प्रसन्न होते हैं महादेव? जानिए इसके पीछे का पौराणिक रहस्य
यह भी पढ़ें- सोमवार और चतुर्दशी पर क्यों नहीं तोड़ने चाहिए बेलपत्र, शिवपुराण में लिखी इस बात का महत्व क्या है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।