विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र : हाथों की उंगलियों पर शंख का निशान का क्‍या होता है मतलब? देता है ये संकेत

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:01 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, उंगलियों पर शंख का निशान अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है। यह व्यक्ति को ज्ञान, ...और पढ़ें

उंगलियों पर शंख का निशान । (Picture Credit- AI Generated)

उंगलियों पर शंख का निशान । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों के आकार और उन पर बने अलग-अलग निशानों को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। उंगलियों पर बन रहे शंख को भी बहुत खास माना जाता है। मान्यता हैं कि उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर शंख जैसा निशान होना शुभ और सौभाग्य का संकेत होता है।

हालांकि, यह निशान बहुत ही दुर्लभ होता है और सभी उंगलियों पर नहीं बनता है। मगर जिनकी भी उंगलियों पर यह चिन्‍ह बनता है, वह अन्‍य लोगों से जरा हटकर होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस चिन्‍ह के महत्‍व और जिनके हाथों पर यह होता है, उनके व्यक्तित्व के बारे में।

उंगली पर शंख का निशान क्या होता है?

हस्तरेखा शास्त्र में उंगलियों के पोरों पर दिखाई देने वाले अलग-अलग आकार के निशानों के बारे में बताया गया है। इनमें शंख जैसी आकृति को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की उंगलियों के ऊपरी पोर पर शंख का चिह्न दिखाई देता है, उनके व्यक्तित्व में कुछ खास गुण होते हैं। इसे व्यक्ति के भाग्य, ज्ञान और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। यह निशान दिखने में सीप के अंदर वाले भाग की तरह नजर आता है। उंगलियों की पोर पर बहुत ही महीन बारीक गोल रेखाओं से यह शंख बनता है।

सुख-समृद्धि का माना जाता है संकेत

हिंदू धर्म में शंख का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे भगवान विष्णु से जुड़ा पवित्र प्रतीक माना जाता है और पूजा-पाठ में इसका प्रयोग किया जाता है। इसी धार्मिक महत्व के कारण उंगलियों पर शंख का निशान भी शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा ही सुख-सुविधाओं और समृद्धि के अवसर बने रहते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिनकी मध्यमा उंगली पर शंख का चिह्न होता है, वे लोग ज्ञान और शिक्षा के प्रति रुचि रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और अपने ज्ञान के कारण समाज में अच्छी पहचान बना लेते हैं। इनके लिए शिक्षा और मेहनत ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम होती है।

नौकरी और पद-प्रतिष्ठा से संबंध

अंगूठे पर शंख के निशान को व्यक्ति की पद-प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करते हैं। इनमें जिम्मेदारी निभाने और अपने काम को गंभीरता से करने का गुण होता है।

समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में रुचि

जिन लोगों की तर्जनी उंगली में शंख का निशान होता है, वे लोग सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि रखते हैं। ऐसे लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं।

शांत और संतुष्ट जीवन का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि यह चिह्न जीवन में शांति और संतोष का प्रतीक भी होता है। कहा जाता है कि ऐसे जातक जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना धैर्य के साथ करते हैं।

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हाथ के केतु पर्वत पर हैं 3 में से कोई एक चिन्‍ह तो समझ जाएं 40 की उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली की यह रेखा बताती है कितने भाग्‍यशाली हैं आप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है