विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marks on palm for wealth: हथेली पर कौन से है अपार धन दिलाने वाले चिन्ह

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 18 Jan 2023 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2023 06:11 PM (IST)

What are money signs on palm इच्छा तो सभी की होती है कि काश उसे पता लग जाए कि उसके ...और पढ़ें

हथेली पर मौजूद कुछ चिन्ह आपके जीवन में धन, संपदा, ऐश्वर्य और शोहरत के बारे में बता सकते हैं।
हथेली पर मौजूद कुछ चिन्ह आपके जीवन में धन, संपदा, ऐश्वर्य और शोहरत के बारे में बता सकते हैं।

नई दिल्ली, Marks on palm for wealth: हमारे आने वाले जीवन में क्या होने वाला है। यह जानने की उत्सुकता होते हुए भी सबके लिए यह संभव नहीं होता है। फिर भी अगर आप वास्तव में इस सच्चाई को जानना चाहते हैं। तो अपने हाथों की रेखाओं और चिन्हों को समझने का प्रयत्न कीजिए। हथेली पर मौजूद कुछ चिन्ह आपके जीवन में धन, संपदा, ऐश्वर्य और शोहरत के बारे में बता सकते हैं।

जान सकते हैं भाग्य में धनसंपदा है या नहीं

पंडित दीपक पांडे कहते हैं कि अपनी हथेली को गौर से देख कर आप ऐसे चिन्हों को खोज सकते हैं जिनसे समृद्धि से जुड़ी उत्सुकता शांत हो जाएगी। यदि आपकी हथेली पर भी ऐसे निशान हैं जो धनसंपदा का पता देते हैं, तो आप उन्हें पहचानने का प्रयास करें। किसी व्यक्ति के हाथों में यह चिन्ह बने हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इनसे जीवन में सुख समृद्धि संपत्ति आदि के योग का पता चलता है। नीचे लिखे कुछ चिन्ह आपके भाग्य में राजयोग और संपदा की जानकारी देंगे।

पहचानें इन चार निशानियों को

1- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय शंख ऐसा ही एक निशान है। शंख को विजय का प्रतीक भी माना जाता है। हस्तरेखा के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हाथ में शंख का चिन्ह हो, तो उसे जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। धन और प्रसिद्धि की कमी उसके जीवन में कभी नहीं होती।

2- यदि आपके हाथ में चक्र का निशान है तो, या तो आप उच्च कोटि के संत बनेंगे, या फिर राजा के समान पद और प्रतिष्ठा से सम्मानित होंगे।

3- स्वस्तिक पूजा पाठ के लिए अत्यंत पवित्र और शुभ चिन्ह माना जाता है। आपकी हथेली के लिए भी यह बहुत शुभ है। अगर यह निशान आपके हाथ में मौजूद है तो आप बहुत धर्म परायण और सत्कर्मी तो बनेंगे ही, अभाव का शिकार भी कभी नहीं होंगे।

4- जो निशान स्वयं धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा हो, वह हथेली पर मौजूद होने से धन की कमी होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हम बात कर रहे हैं मां लक्ष्मी के आसन कमल की। कमल का निशान जिनके हाथों में होता है वे ऐश्वर्यशाली और राजसी जीवन व्यतीत करते हैं।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।