Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakshmi ji: इन आसान तरीकों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, गरुड़ पुराण में मिलता है वर्णन

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 04:32 PM (IST)

    Goddess Lakshmi सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे ताकि उ ...और पढ़ें

    Lakshmi ji गरुण पुराण के अनुसार कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न।
    Lakshmi ji गरुण पुराण के अनुसार कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु की भक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही इसमें जन्म और मृत्यु के बारे में विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण में व्यक्ति को खुशहाल और समृद्धि पूर्ण जीवन जीने के कई नियम बताए गए हैं। आईए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है।

    ऐसे प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

    गरुड़ पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु की श्रद्धा पूर्वक भक्ति से उनका आशीर्वाद तो प्राप्त होता ही है, साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    पहले भगवान को लगाएं भोग

    गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि भगवान को भोग लगाए बिना, अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती और घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Maa Lakshmi Puja: माता लक्ष्मी को प्रिय हैं ये 5 राशियां, नहीं होती धन-धान्य की कोई कमी

    नियमित रूप से करें ये काम

    नियमित रूप से धर्म ग्रंथो का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति भगवान अपने भक्त का मार्गदर्शन करते हैं और उसे सही दिशा दिखाते हैं, जिसके कारण उसका जीवन संपन्नता से पूर्ण होता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    गरुड़ पुराण में यह भी कहा गया है कि दिन की पहली रोटी गाय को खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का अर्थ है कि व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, रसोई घर को साफ और शुद्ध रखना चाहिए। स्नान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करना चाहिए, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'