Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Lakshmi Puja: माता लक्ष्मी को प्रिय हैं ये 5 राशियां, नहीं होती धन-धान्य की कोई कमी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 05:00 PM (GMT+05:30)

    बारह नक्षत्रों से मिलकर और बारह खंडों मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन में विभाजित होकर 12 राशियां बनती हैं। ज्योतिष शास ...और पढ़ें

    Maa Lakshmi ये 5 राशि हैं मां लक्ष्मी को अति प्रिय।
    Maa Lakshmi ये 5 राशि हैं मां लक्ष्मी को अति प्रिय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Maa Lakshmi Puja: सभी माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं क्योंकि हिंदू धर्म में उन्हें धन की देवी माना गया है। माना जाता है कि माता लक्ष्मी की दया दृष्टि जिस भी व्यक्ति पर होती है उसे कभी आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता। साथ ही इन राशियों को अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

    1. किस ग्रह से है वृषभ राशि का संबंध

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को धन-धान्य, संपदा का कारक माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर हर जगह सफलता पाते हैं। इन लोगों को व्यापार में भी सफलता हासिल होती है।

    2. लक्ष्मी माता को प्रिय है कर्क राशि

    इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा को सुख और मन का कारक माना जाता है। इसी कारण मां लक्ष्मी की कृपा भी चंद्रमा की राशि पर सबसे अधिक होता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ होता है। इसका जीवन ऐशो आराम से गुजरता है।

    3. सिंह राशि वाले होते हैं भाग्यशाली

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य सभी ग्रहों का राजा माना गया है। इस राशि के जातक दृढ़ निश्चय, उत्साह और तेज बुद्धि वाले होते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के जातको पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। जिस कारण इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

    खबरें और भी

    4. तुला राशि का इस ग्रह से है संबंध

    तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को आकर्षण, धन-ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से ये लोग हर क्षेत्र में सफल होते हैं।

    5. ये लोग बनते हैं धनवान

    वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को अन्य ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना जाता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। यह अपनी मेहनत के बल पर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'