यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal Seva Niyam: लड्डू गोपाल के अभिषेक के बाद जल का क्या करें? इन बातों का रखें ध्यान
लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Seva Niyam) की सेवा के दौरान नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ...और पढ़ें
-1750749259019_m.webp)
किन चीजों से करें लड्डू गोपाल का अभिषेक
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की सेवा बाल स्वरूप में की जाती है। कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल को विराजमान करते हैं और उनकी विधिपूर्वक सेवा करते हैं, जिससे साधक को जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही हमेशा लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहती है। भक्त रोजाना लड्डू गोपाल का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करते हैं। ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें शायद ही नहीं पता कि लड्डू गोपाल का अभिषेक करने के बाद जल का क्या करना चाहिए। उसे किस तरह इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
लड्डू गोपाल का अभिषेक विधि (Laddu Gopal Ka Aabhishek Kaise kren)
सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद लड् गोपाल (सेवा नियम) का कच्चे दूध, दही, देसी घी और शहद से अभिषेक करें। आखिरी में जल (गर्मी में शीतल जल) से अभिषेक करें। इसके बाद साफ और सुंदर वस्त्र पहनाएं। फूलमाला, बांसुरी और मुकुट समेत आदि चीजें पहनाएं। देसी घी का दीपक जलाकर प्रभु की आरती करें और कृष्ण चालीसा का पाठ एवं मंत्रों का जप करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। फल, मिठाई और माखन मिश्री का भोग लगाएं। आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
-1750748730258.jpg)
अभिषेक जल का क्या करें
लड्डू गोपक का अभिषेक ( Laddu Gopal abhishek water) करने के बाद चरणामृत को लोगों में वितरण करें और बाद बचा हुआ जल तुलसी के पौधे में अर्पित करें। इसके अलावा आप भी स्वयं चरणामृत को ग्रहण करें।
लड्डू गोपाल अभिषेक सामग्री लिस्ट (Laddu Gopal Ka Aabhishek Samagri List)
- दूध
- शक्कर
- पंच मेवा
- जल
- चंदन
- दही
- गंगाजल
- जल
लड्डू गोपाल का अभिषेक करते समय इन मंत्रों का जप करें (Laddu Gopal Aabhishek Mantra)
1. ॐ नम: भगवते वासुदेवाय
2. ॐ कृष्णाय वासुदेवाय गोविंदाय नमो नम:
3. गंगा, सरस्वती, रेवा, पयोष्णी, नर्मदाजलैः। स्नापितोअसि मया देव तथा शांति कुरुष्व मे।।
4. पंचामृतं मयाआनीतं पयोदधि घृतं मधु। शर्करा च समायुक्तं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्।।
इन बातों का रखें ध्यान
लड्डू गोपाल की सुबह और शाम को विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं। लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि भोग में तुलसी के पत्ते शामिल न करने से प्रभु भोग को स्वीकार नहीं करते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: ज्येष्ठ माह में इस तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा, पूजा का मिलेगा शुभ फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।