यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal Seva Niyam: गर्मी में इस तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा, जिससे में बनी रहेगी सुख-शांति
जल्द ही गर्मियों का मौसम शुरू होने जा रहा है। मौसम बदलने के साथ ही लड्डू गोपाल की सेवा के नियमों में भी कुछ बदलाव आ जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं क ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम के अनुसार, बदल जाते हैं लड्डू गोपाल के सेवा नियम।
- नियमों को ध्यान में रखकर करनी चाहिए लड्डू गोपाल की पूजा।
- गर्मियों में रखा जाता है लड्डू गोपाल जी का खास ख्याल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि अगर विधि-विधान से लड्डू गोपाल की सेवा की जाए, तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। लड्डू गोपाल की सेवा के दौरान कई नियमों (Laddu Gopal Puja Niyam)का भी ध्यान रखा जाता है, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।
इस बातों का रखें ध्यान
लड्डू गोपाल को मौसम के अनुसार ही वस्त्र पहनाने चाहिए। गर्मियों में सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद घंटी बजाकर लड्डू गोपाल को उठाएं। स्नान करवाने के बाद लड्डू गोपाल को हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनाएं।
शृंगार के दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि उनके आभूषण ज्यादा भारी न हो। लड्डू गोपाल को गोपी चंदन का तिलक लगाएं। इसी के साथ आप इत्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें शीतलता प्रदान करती हैं।
(8).jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
जरूर करें ये काम
लड्डू गोपाल की सेवा एक छोटे बालक की तरह ही की जाती है। गर्मियों में ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल के पास ठंडा स्वच्छ जल जरूर रखना चाहिए। इसी के साथ आप लड्डू गोपाल को फूलों से बनी माला पहना सकते हैं या फिर उनके आसपास के स्थान को फूलों से सजा सकते हैं, क्योंकि यह भी ठंडकता बनाए रखने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: घर में लड्डू गोपाल की कैसी मूर्ति रखनी चाहिए? जरूर जान लें सेवा के नियम
.jpg)
लगाएं इन चीजों का भोग
गर्मी के मौसम में आप लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ मौसमी फल और जूस आदि का भोग भी लगाया जा सकता है। भोग लगाने के बाद लड्डू गोपाल के पास ठंडा पानी भी जरूर भरकर रखें। साथ ही इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें, क्योंकि इसके बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal Puja: सुबह के समय इस तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा, खुशियों की लग जाएगी झड़ी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।