Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2025 Daan: कालाष्टमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन से दूर होगा हर संकट

    Updated: Mon, 19 May 2025 04:44 PM (IST)

    सनातन धर्म में कालाष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। यह भगवान काल भैरव को समर्पित है। कालाष्टमी पर दान का भी महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कालाष ...और पढ़ें

    Kalashtami 2025 Daan: कालाष्टमी पर करें ये दान।
    Kalashtami 2025 Daan: कालाष्टमी पर करें ये दान।

    HighLights

    1. कालाष्टमी सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है।
    2. कालाष्टमी के दिन लोग कठोर उपवास रखते हैं।
    3. यह भगवान काल भैरव को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सभी पर्वों का अपना एक खास महत्व है। इन्हीं में से एक कालाष्टमी का दिन भी है। यह पर्व भगवान काल भैरव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस शुभ दिन पर साधक कठिन व्रत का पालन करते हैं। साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार कालाष्टमी (Kalashtami 2025 Daan) 20 मई, 2025 दिन मंगलवार यानी कल मनाई जा रही है।

    वहीं, इस मौके पर दान करने का भी बहुत ज्यादा महत्व है, तो आइए इस आर्टिल में जानते हैं कि कालाष्टमी पर राशि अनुसार क्या दान करना शुभ माना जाता है?

    कालाष्टमी पर करें ये दान (Kalashtami 2025 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को कालाष्टमी पर लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस मौके पर उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को कालाष्टमी पर सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर गुड़ और चने का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को कालाष्टमी पर चावल का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर लड्डुओं का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर शहद का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को कालाष्टमी पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर हल्दी का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2025: कालाष्टमी पर ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।