Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2025: इन चीजों से करें भगवान शंकर का अभिषेक, होगी शुभ फलों की प्राप्ति

    Updated: Sun, 18 May 2025 04:27 PM (IST)

    कालाष्टमी का पर्व बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन (Kalashtami 2025) भगवान शिव के उग्र रूप काल भैरव की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार काल ...और पढ़ें

    Kalashtami 2025: ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक।
    Kalashtami 2025: ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक।

    HighLights

    1. कालाष्टमी सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है।
    2. कालाष्टमी के दिन लोग कठोर उपवास रखते हैं।
    3. कालाष्टमी व्रत प्रति माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कालाष्टमी का दिन बहुत मंगलकारी माना जाता है। यह भगवान काल भैरव की पूजा के लिए बहुत उत्तम दिन माना जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त प्रार्थना, उपवास करते हैं और मंदिर जाकर भैरव बाबा से प्रार्थना करते हैं। हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार कालाष्टमी 20 मई, 2025 दिन मंगलवार को पड़ रही है, तो आइए इस दिन भोलेबाबा का आशीर्वाद पाने के लिए उनका राशि अनुसार अभिषेक करते हैं।

    ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक ( This Is How You Should Worship Lord Shiva)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को कालाष्टमी पर शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भोलेनाथ का दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही और शक्कर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक गंगाजल में शमी पत्र मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर अखंड सौभाग्य के लिए करें इन मंत्रों का जप, होंगे चमत्कारी लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।