Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2026 Date: कब है होलिका दहन? एक क्लिक में पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 03:30 PM (IST)

    हर वर्ष लोग फाल्गुन के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस माह में होली (Holi 2026) का पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली से एक दिन ह ...और पढ़ें

    Holika Dahan 2026: क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

    Holika Dahan 2026: क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 फरवरी से फाल्गुन की शुरुआत हो रही है। इस माह में होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan 2026) किया जाता है। होलिका दहन से 8 दिन पहले ही होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान गृह प्रवेश, नामकरण और मुंडन जैसे काम नहीं करने चाहिए। इस बार 24 फरवरी से होलाष्टक की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के साथ होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    Holika dahan 2026

    (Image Source: AI-Generated)

    होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)

    फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 02 मार्च को शाम 05 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में 03 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन यानी 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।
    होलिका दहन मुहूर्त - 03 मार्च को 06 बजाकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा। इस दौरान किसी भी समय होलिका दहन कर सकते हैं।

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर
    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 22 मिनट पर
    चन्द्रोदय- शाम 06 बजकर 21 मिनट पर

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक
    अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक
    सायाह्न सन्ध्या- शाम 06 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक

    जरूर करें ये उपाय

    अगर आप घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन की राख को घर लाएं और उसे दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

    खबरें और भी

    अगर आप परिवार में कोई व्यक्ति किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो होलिका दहन की राख से बीमार व्यक्ति को तिलक लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से बीमारी से मुक्ति मिलती है और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: क्या आपकी तरक्की भी रुकी हुई है? होली से पहले घर के कोनों से साफ कर दें ये चीजें

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: ब्रज में बरसेगा 40 दिन तक रंग और गुलाल, बसंत पंचमी से शुरू हो जाएगा होली का उल्लास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।